रांची। दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में हुई अलग-अलग घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गयी। यह घटना 11 और 12 अक्टूबर को हुई है। इनमें छह लोगों की हत्या कर दी गयी, जबकि 11 लोगों की हादसे में मौत हो गयी। वहीं, एक व्यक्ति की हत्या हुई या हादसे में मौत हुई है, पुलिस इसका पता लगा रही है।
प्रमुख घटनाएं
12 अक्टूबर को देवघर में जंगल से क्षत-विक्षत हालात में मिला चार दिनों से लापता व्यक्ति का शव।
12 अक्टूबर को रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में मेला घूमने के दौरान हुई मारपीट में एक युवक की मौत।
12 अक्टूबर को सिमडेगा में धारदार हथियार से मार कर महिला की हत्या।
12 अक्टूबर को दुमका में खेलने के दौरान मिट्टी में दब कर दो बच्चों की मौत।
12 अक्टूबर को सरायकेला में फैक्ट्री में काम के दौरान हुए दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत।
12 अक्टूबर को लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत।
11 अक्टूबर को रांची के बुढ़मू में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत।
11 अक्टूबर को रांची चान्हो में अधिवक्ता के पिता की चाकू से मार कर हत्या।
11 अक्टूबर को चाइबासा के टेबो में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से काट कर हत्या।
11 अक्टूबर को रामगढ़ के मुराम कला गांव के पास दुर्गा पूजा करने जा रही चार लड़कियां ट्रक के नीचे दब गयीं। तीन लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गयी।
11 अक्टूबर को बोकारो स्टील प्लांट बीएसएल के डीजीएम की सड़क हादसे में मौत।