Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 31 अक्टूबरः राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 31 अक्टूबरः राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने साल 2014 में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का निर्णय किया था। भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अहम भूमिका के साथ-साथ देश की स्वतंत्रता के बाद 560 रियासतों से भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राष्ट्र को एकजुट करने के उनके इन्हीं भागीरथ प्रयासों का स्मरण करने के लिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल की 143 वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन किया था। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर (597 फीट) है। यह केवड़िया कॉलोनी में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के सामने स्थित है।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1759- फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये।

    1864- नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।

    1905- अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन।

    1908- चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।

    1914- ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    1920- मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर क़ब्ज़ा किया।

    1953- बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।

    1956- स्वेज नहर फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।

    1959- सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

    1960- बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत।

    1966- भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैर कर पार किया।

    1978- यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया।

    1982- पोप जॉन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।

    1984- भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या। राजीव गांधी भारत के 9वें प्रधानमंत्री बने।

    1989- तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।

    1996- रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।

    2003- मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत।

    2004- फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।

    2005- फ़िलिस्तीन-इजराइल हिंसा न करने पर सहमत।

    2006- श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्रायद्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।

    2008- देश में 6 से 14 वर्ष के बच्चे को अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की मंज़ूरी।

    2015- रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत।

    जन्म

    1875- सरदार वल्लभ भाई पटेल- भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री।

    1889- आचार्य नरेन्द्र देव- भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी चिंतक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त।

    1926- नरिंदर सिंह कपानी- भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी हैं।

    1943- ओमान चांडी- केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

    1943- जी. माधवन नायर- भारतीय वैज्ञानिक और ‘इसरो’के भूतपूर्व अध्यक्ष।

    1962- सर्बानन्द सोनोवाल- असम के 14वें मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री।

    1977- देबदीप मुखोपाध्याय- भारत के प्रसिद्ध कंप्यूटर विज्ञानी हैं।

    निधन

    1975- सचिन देव बर्मन-बांग्ला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।

    1984- इन्दिरा गांधी- भारत की चौथी प्रधानमंत्री।

    2005- अमृता प्रीतम- प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार।

    2005- पी. लीला- भारतीय तमिल सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका थीं।

    2013- केपी सक्सेना- भारतीय व्यंग्यकार व लेखक थे।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    राष्ट्रीय एकता दिवस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया पर राजद्रोह का मुकदमा खत्म
    Next Article राजस्थान के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version