Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»काठमांडू में होटल खरीद ऑनलाइन जुआ अड्डा चलाने के आरोप में 5 चीनी नागरिक गिरफ्तार
    दुनिया

    काठमांडू में होटल खरीद ऑनलाइन जुआ अड्डा चलाने के आरोप में 5 चीनी नागरिक गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। काठमांडू के सबसे अधिक पर्यटक आने वाले ठमेल में नेपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चीनी नागरिकों की तरफ से संचालित एक होटल पर छापा मार कर 5 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चीनी नागरिक इस होटल को खरीद कर यहां से ऑनलाइन जुआ खिलाने का काम कर रहे थे।

    काठमांडू पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार देर रात ठमेल के एक होटल पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर नकद रुपए के साथ ऑनलाइन जुआ खिलाने के लिए प्रयोग की जाने वाली मशीन, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि बरामद किया। क्राइम ब्रांच के प्रमुख टेक बहादुर राई ने बताया कि होटल से जु केकियाङ (54 वर्ष), हुई पेङ (33 वर्ष), वेन जिमेइ (50 वर्ष), वाङ जिङ्यो (43 वर्ष) और लिउ सुन ( 38 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।

    एआईजी राई ने बताया कि पकड़े गए चीनी नागरिकों ने पांच वर्ष पहले ही इस होटल को खरीदा था। शुरू से ही जुआ अड्डा के लिए होटल का प्रयोग किया जाता रहा है। पुलिस की इस होटल पर पिछले कई दिनों से नजर थी क्योंकि जब से इस होटल को खरीदा गया, इसमें किसी भी बाहरी ग्राहक को नहीं रखा जा रहा था। इस होटल में न तो कोई स्टाफ काम कर रहा था और न ही बाहर के किसी व्यक्ति को होटल में जाने की इजाजत थी।

    पांच वर्ष से बंद रहे इस होटल में रहने वाले चीनी नागरिक कभी-कभी सिर्फ रात को यहां से बाहर निकलते थे और अपने खाने-पीने का सामान खरीद कर फिर अंदर चले जाते थे। पुलिस ने बताया कि पिछले 6 महीने से इनकी गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस को आशंका होने पर वहां छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ।

    राई ने बताया कि इस होटल के अलग-अलग कमरों से 28 लैपटॉप, 37 मोबाइल फोन, 49.78 लाख की नगदी के अलावा 12000 अमेरिकी डॉलर और 56 हजार चीनी युआन भी बरामद हुआ। पुलिस को कैसिनो में प्रयोग किए जाने वाले कई गेमिंग उपकरण भी मिले। पकड़े गए सभी चीनी नागरिकों को आज काठमांडू की जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-यूएई के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि 31 अगस्त से लागू: वित्त मंत्रालय
    Next Article आईडीएफ प्रवक्ता शोशानी ने याद की ‘वो’ रात…जिसने सब कुछ बदल दिया
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू

      August 2, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ पर संघीय सर्किट अपील न्यायालय में उठे सवाल, जजों ने आश्चर्य जताया

      August 1, 2025

      रूस में ऑनलाइन चरमपंथी सामग्री की तलाश भी पड़ेगी महंगी, विधेयक पर राष्ट्रपति पुतिन ने किए हस्ताक्षर

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version