रांची। जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इनमें से दो सीट पर पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। जबकि तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार, जेएलकेएम ने महेशपुर से मनोज मरांडी को और निरसा से आशावाणी पाल को उम्मीदवार बनाया है।
वहीं दुमका के शिकारीपाड़ा, रांची के खिजरी और साहिबगंज के बोरियो सीट पर प्रत्याशियों के नामों में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार, खिजरी से सरिता तिर्की की जगह अब पारसनाथ उरांव चुनाव लड़ेंगे। वहीं शिकारीपाड़ा से अविनाश हेंब्रम की जगह मुन्नी हांसदा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं बोरियो से उमेश मदैया को हटाकर सूर्यनारायण हांसदा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। बता दें कि जेएलकेएम ने अब तक 76 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।