Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बुलंदशहर में डेढ़ लाख का इनामी ढेर, 50 से अधिक मुकदमें थे दर्ज
    राज्य

    बुलंदशहर में डेढ़ लाख का इनामी ढेर, 50 से अधिक मुकदमें थे दर्ज

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बुलन्दशहर। आहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनकाउंटर में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश राजेश मारा गया। बदमाश पर हत्या, डकैती और लूट के 50 मुकदमें दर्ज थे। मुठभेड़ में थाना प्रभारी और एक सिपाही गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बदमाश राजेश आहार थाना क्षेत्र के गांव सीरिया नगर का ही रहने वाला था। वह लगातार पश्चिम उत्तर प्रदेश में क्राइम कर रहा था। उस पर हत्या, लूट और डकैती के 50 मुकदमें दर्ज थे। पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रही था।

    शनिवार की रात उसके कोतवाली देहात क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर स्वाट, एसओजी और आहार पुलिस की टीम ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस को देखकर गंग नहर के किनारे जाल खेड़ा रोड पर बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे चारों ओर से घेर लिया।

    पुलिसकर्मियों को देखते ही उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू करते हुए भागने की कोशिश की। फायरिंग पर पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश राजेश को गोली लग गई। इस दौरान इंस्पेक्टर और एक सिपाही को भी गोली लगी। पुलिस तीनों को अस्पताल ले जा रही थी लेकिन रास्ते में बदमाश राजेश ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर और सिपाही का इलाज चल रहा है। एसएसपी ने बताया कि राजेश पर बुलंदशहर पुलिस ने एक लाख और अलीगढ़ पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

    सीओ अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने ऑपरेशन को लीड किया। इसमें स्वाट टीम, एसओजी और आहार पुलिस की टीम शामिल थी। थाना प्रभारी और सिपाही खतरे से बाहर हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआतंकियों का विनाश तभी सम्भव जब हर घर से निकलेंगे राम व हनुमान  : विद्याभूषण
    Next Article बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड पर छाया मातम
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version