रांची। झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में रविवार को हुई संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इसके बाद आजसू पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गयी। इसमें आठ प्रत्याशियों के नाम शामिल है। सिल्ली से सुदेश कुमार महतो, रामगढ़ से सुनीता चौधरी, लोहरदगा (एसटी) नीरू शांति भगत, गोमियासे लंबोदर महतो, जुगसलाई (एसी) रामचंद्र सहिस, मांडू से निर्मल महतो (तिवारी महतो), ईचागढ़ से हरेलाल महतो, पाकुड़ से अजहर इस्लाम शामिल है। बता दें कि एनडीए घटक से आजसू पार्टी को 10 सीट मिली है। इसमें आठ प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी है। बाकी बचे डुमरी और मनोहरपुर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाद में की जायेगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



