लोहरदगा की जनता बदलाव चाहती है : डॉ. देवशरण भगत
विकास के मानकों पर पिछड़ गया है लोहरदगा : नीरू शांति भगत
कांग्रेस अल्पसंख्यक समुदाय का सिर्फ वोट चाहती है उनका विकास नहीं : एस अली
रांची। लोहरदगा के लोग कांग्रेस राज से त्रस्त हैं। पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र का विकास थम गया है। लोहरदगा की जनता बदलाव चाहती है। कमल किशोर भगत का काम बोलता था जनता को आज उनके जैसे नेतृत्व की जरूरत है। आजसू पार्टी जनता के विश्वास के अनुरूप कार्य करेगी। अल्पसंख्यक समुदाय आज कमांडिंग नहीं डिमांडिंग स्थिति में है। हम सभी को संगठित होने की आवश्यकता है। उक्त बातें केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कहीं। इस दौरान लोहरदगा विधानसभा से आये कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता समेत अल्पसंख्यक समुदाय के कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जेएमएम अल्पसंख्यकों को अपना वोट बैंक समझते हैं। वर्षों से लोगों को डरा कर वोट लेने का काम किया जा रहा है। विकास के लिए नहीं सुरक्षा के नाम पर वोट ले रहे हैं। हमें मिलकर इस अवधारणा को तोड़ने की दिशा में काम करना है।
पार्टी में शामिल में सभी लोगों का स्वागत करते हुए पार्टी की केंद्रीय महासचिव नीरू शांति भगत ने कहा कि लोहरदगा विकास के मानकों पर पिछड़ गया है। वित्त मंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद यहां विकास दूर दूर तक दिखाई नहीं देता है। इन्होंने जनता को ठगने का काम किया है।

पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव एस अली ने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक समुदाय का सिर्फ वोट चाहती है उनका विकास नहीं। हम आज भी न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। समय बदलाव का है। यह बदलाव राज्य के साथ साथ हम लोहरदगा में भी करेंगे। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कुर्सी में सिर्फ बैठाना नहीं है उसे अब हिलाना भी है। जनभावनाओं को धरातल पर सुदेश महतो ही उतार सकते हैं। झारखंडी माटी की पार्टी है आजसू।

इन्होंने ली सदस्यता : कुदुस अंसारी, तजमुल कुरैशी, मो. शमीम अंसारी, तमामील, राजू खान, नासरीन प्रवीण, यूनुस, रेयाजत अंसारी, बबलू अंसारी, कबीर अंसारी, सदाम अंसारी, साजिद आलम, मोइन अंसारी, जफिर अंसारी, मो. जुफ्फकुल, यूनुस अंसारी, एरफुन अंसारी, जुल्फिकार, वसीम राजा, अपसर अंसारी, मोख्तार अंसारी, सरोज अंसारी, जफर खान, साजिद खान, तमामिल, कुतुश अंसारी, अजमल खान, मोइएन, मोख्तार खान, रेसासत खान, रेयाज अंसारी समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, कलिम खान, साजिद कलाल, मतउल खान, कबीर अंसारी, मो जावेद, साहिद अंसारी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version