हजारीबाग। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे। जमशेदपुर से परिवर्तन महारैली की शुरूआत की। भारी बारिश के बावजूद जनता से मिलने रांची से सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज हजारीबाग में परिवर्तन महारैली का समापन है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार झारखंड पहुंचे हैं। इस परिवर्तन रैली में हम लोगों ने संकल्प लिया है कि राज्य की मौजूदा भ्रष्ट गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि आज महालया है। मां दुर्गा का आह्वान किया जा रहा है, नौ दिन मां दुर्गा की पूजा की जायेगी। हम लोग भी इस रावण को खत्म करने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि अब झारखंड से इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version