रांची। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कल ही झारखंड विधानसभा में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी दल मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव लड़ते हैं। यह भी तय हुआ है कि हम झारखंड में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हर एक विधानसभा सीट को जीतने के लिए चुनाव लड़ेंगे। पिछले 5 वर्षों से वर्तमान सरकार ने झारखंड के लोगों को धोखा दिया है। लूटा है। इससे झारखंड के लोगों को मुक्ति दिलानी है। झारखंड में बेहतर सरकार बनानी है। झारखंड के मजबूत होने पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश भी मजबूत होगा।