रांची। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रबंधन ही चुनाव में जीत की कुंजी है। प्रबंधन समिति पूर्ण योजना और पूर्व योजना पर कार्य करेगी तो सफलता हमारी झोली में होगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न पर्व त्योहारों के बीच अब कार्यकर्ताओं के लिए एक ही पर्व है वह है चुनाव पर्व। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान को व्यवस्थित तरीके से संचालित करके हमसब परिणाम को अनुकूल और सुखद बना सकते हैं। आज जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
Related Posts
Add A Comment