रांची/बोकारो। झारखंड सरकार स्वास्थ्य संरचना को बेहतर बना रही है। बोकारो में 100 सीट वाले मेडिकल कॉलेज और 500 बेड वाले अस्पताल की योजना बनायी गयी है। तेनुघाट में 50 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया जायेगा। हजारीबाग के ऐतिहासिक झील का पुनरूद्धार होगा। बोकारो के चंदनकियारी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने हजारीबाग में राज्य निधि से निर्मित नगर निगम भवन का उद्घाटन करते हुए कई योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान सीएम ने फूलों की पंखुड़ियां उड़ेलकर लोगों का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में आए आम लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि भाजपा ने 20 वर्षों में यहां के अधिकारियों की चमड़ी मोटी कर दी थी। हमलोगों ने चाबुक लगाया है। अब यही अधिकारी गांव-गांव और टोला-टोला जाकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोयला कंपनियों पर 1.36 लाख करोड़ रु. बकाया है। हम इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के समय एक नारा चला था ‘कैसे लेंगे झारखंड, लड़कर लेंगे झारखंड’. उसी तरह हम लड़कर लेंगे अधिकार।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version