रांची। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को झामुमो और कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाये, झारखंड में झामुमो और कांग्रेस किसी भी स्थिति में सरकार नहीं बना पायेगी। सरमा ने कहा कि ये लोग बार-बार पूछ रहे हैं कि आपने (भाजपा) क्या दिया? साहब, सत्ता में आप हैं, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आप बैठे हैं, और पूछते हमसे हैं कि आपने सूबे की जनता को क्या दिया। सरमा ने कहा कि सूबे की जनता को देना हमारा नहीं, बल्कि आपका (झामुमो) काम है। सत्ता में आप हैं, ना की हम, तो देने की जिम्मेदारी आपकी है, ना की हमारी। एक बार आप हमें सत्ता में बैठा कर तो देखिये, फिर बताते हैं कि हम सूबे की जनता को क्या दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम अपना चुनावी घोषणा पत्र 3 अक्तूबर को जारी करेंगे।
हेमंत सोरेन पर साधा निशाना:
सरमा ने कहा कि यह जान कर हैरानी होती है कि आप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होने के बावजूद दूसरों से मांग रहे हैं। यानी की आप यह बात खुद ही स्वीकार कर चुके हैं कि आप में लोगों को देने की क्षमता नहीं है। आप में यह क्षमता नहीं है कि प्रदेश के लोगों का विकास कर सकें। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बावजूद आप यह सवाल करेंगे कि आपने (बीजेपी) दिया क्या?, तो इससे साफ जाहिर होता है कि आप लोगों में प्रदेश के लोगों के लिए कुछ भी करने की इच्छा नहीं है। आप सिर्फ शासन करने की औपचारिकताएं ही निभा रहे हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



