Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, चालक की मौत
    Top Story

    ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, चालक की मौत

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 16, 2024Updated:October 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष और बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद उर्फ बीडी प्रसाद की इनोवा गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गयी। यह दुर्घटना तब घटी, जब ब्रह्मदेव प्रसाद, मंतोष ठाकुर और विजय शर्मा रांची से बनारस जा रहे थे। बुधवार रात लगभग 1 बजे, बाराचट्टी थाना (गया) के पास उनकी गाड़ी को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी के ड्राइवर विजय शर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

    ब्रह्मदेव प्रसाद और मंतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें तुरंत गया के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। आजाद सिपाही से बात करते हुए ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि रूह कांप जाती है। उन्होंने कहा कि वह बनारस जा रहे थे और बुधवार की सुबह ही उन्हें बनारस से लौटना था। अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है और एक पसली टूट गयी है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है। उनके परिवार और समर्थकों ने सरकार से इस हादसे की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय विदेशमंत्री जयशंकर इस्लामाबाद में मंगोलिया के प्रधानमंत्री से मिले
    Next Article द हंड्रेड : मैनचेस्टर ओरिजिनल्स पुरुष टीम के प्रभारी बने रहेंगे साइमन कैटिच
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version