Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ब्राजील की चीन के बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव परियोजना से दूर रहने की घोषणा
    दुनिया

    ब्राजील की चीन के बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव परियोजना से दूर रहने की घोषणा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ब्रासीलिया। ब्राजील के ताजा रुख से चीन को जोरदार झटका लगा है। ब्राजील ने आज चीन की महत्वपूर्ण बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव (बीआरआई) परियोजना में शामिल होने से इनकार कर दिया। राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा के अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेष सलाहकार सेल्सो एमोरिम ने कहा कि ब्राजील ने बीजिंग की अरबों डॉलर की इस पहल में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि भारत पहले से ही इस परियोजना से दूरी बनाए हुए है। अब ब्राजील यह घोषणा कर ब्रिक्स समूह में भारत के बाद दूसरा देश बन गया है।

    राष्ट्रपति लूला के सलाहकार एमोरिम ने ब्राजील के प्रमुख अखबार ‘ओ ग्लोबो’ से कहा कि ब्राजील सरकार इस परियोजना के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए बिना चीन के साथ संबंधों को नए स्तर पर ले जाना चाहती है। अखबार के अनुसार एमोरिम ने यह बयान तब दिया, जब उनसे पूछा गया कि क्या ब्राजील चीन की बीआरआई परियोजना में निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मसला तालमेल का है। यह कोई बीमा पॉलिसी नहीं है, जिस पर नीचे हस्ताक्षर किया जाए।

    इसके साथ ही एमोरिम ने संकेत दिया कि ब्राजील को औपचारिक रूप से चीन की इस परियोजना में शामिल नहीं होना चाहिए। चीन की यह परियोजना करीब एक दशक पुरानी है। उल्लेखनीय है कि एमोरिम ने पिछले सप्ताह चीन के एक मिशन में हिस्सा लिया। वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले। उन्हें अगले महीने जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया। यह सम्मेलन ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 20 नवंबर को होना है।

    उल्लेखनीय है कि पिछले बुधवार को साओ पाउलो में संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा कि ब्राजील को चीन की बीआरआई परियोजना से सतर्क रहना चाहिए। कैथरीन के बयान पर बीजिंग ने नाराजगी भी व्यक्त की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने रबी महाभियान 2024-25 का किया शुभारंभ
    Next Article इतिहास के पन्नों में 30 अक्टूबरः विश्व बचत दिवस की शुरुआत
    shivam kumar

      Related Posts

      गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका

      June 4, 2025

      अमेरिका में जहरीले फंगस की तस्करी के आरोप में चीन की वैज्ञानिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      दक्षिण कोरिया ने ली जे-म्योंग पर जताया भरोसा, राष्ट्रपति निर्वाचित

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version