Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार में तेजी की संभावना, एक्सपर्ट्स को वेडिंग सीजन तक तेजी जारी रहने का अनुमान
    बिजनेस

    त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार में तेजी की संभावना, एक्सपर्ट्स को वेडिंग सीजन तक तेजी जारी रहने का अनुमान

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – ग्लोबल गोल्ड मार्केट की तेजी का भी घरेलू बाजार पर पड़ेगा असर
    नई दिल्ली। नवरात्रि की कमजोरी के बाद दशहरे के दिन सर्राफा बाजार में आई तेजी ने निवेशकों का चेहरा खिला दिया है। विजयादशमी के दिन सोने की खरीदारी करना पारंपरिक तौर पर शुभ माना जाता है। आज की तेजी के बाद सर्राफा बाजार के एक्सपर्ट्स बाजार में आमतौर पर तेजी का रुख बनने की संभावना जता रहे हैं। माना जा रहा है कि सर्राफा बाजार की ये तेजी आने वाले वेडिंग सीजन तक जारी रह सकती है।

    मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि त्योहारी सीजन में आमतौर पर सोने और चांदी की मांग काफी बढ़ जाती है। इस साल नवरात्रि का त्यौहार अपवाद जरूर रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में सर्राफा बाजार में तेजी आने की पूरी संभावना बनी हुई है। दशहरा के बाद करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली जैसे त्यौहार आने वाले हैं, जब पारंपरिक तौर पर सोने और चांदी की खरीदारी की जाती है। यही वजह है कि फेस्टिवल सीजन में सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है, जिससे इन चमकीली धातुओं के भाव में भी तेजी आ जाती है।

    घरेलू सर्राफा बाजार में सोना ऑल टाइम हाई लेवल के करीब पहुंच कर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चांदी भी सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा हुआ है। दिल्ली में चांदी 96 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत पूरे देश में सबसे अधिक 1,02,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंची हुई है।

    बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन के अनुसार दिवाली के बाद देश में शादी का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में घरेलू बाजार में सोने और चांदी की खपत तुलनात्मक तौर पर ज्यादा बढ़ जाएगी‌। इससे स्वाभाविक रूप से उनकी मांग में इजाफा होगा और उनकी कीमत भी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर जैसी जियो-पोलिटिकल स्थित है, उसमें भी सोने चांदी की मांग में लगातार तेजी आने की संभावना बनी हुई है। अगर मिडल ईस्ट का तनाव और बढ़ा, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आने की पूरी आशंका बनी हुई है।

    इसके साथ ही अगर अमेरिका का केंद्रीय बैंक अमेरिकी फेडरेल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में और कटौती करता है, तब भी सोने-चांदी कीमत में उछाल आ सकता है। मयंक मोहन के मुताबिक अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ेगा, क्योंकि भारत में सोना-चांदी के पूरे कारोबार में से 80 प्रतिशत से ज्यादा कारोबार अंतरराष्ट्रीय बाजार से होने वाले आयात पर ही निर्भर करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम गति शक्ति ने बदली देश की तस्‍वीर, 15.39 लाख करोड़ रुपये के 208 प्रोजेक्‍ट्स की सिफारिश
    Next Article वेब सीरीज ‘आदि शंकराचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव

      May 19, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

      May 19, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version