Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीबीआइ ने कथारा वाशरी के क्लर्क को घूस लेते पकड़ा
    Top Story

    सीबीआइ ने कथारा वाशरी के क्लर्क को घूस लेते पकड़ा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2024Updated:October 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेरमो। बेरमो अनुमंडल के सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत कथारा वाशरी परियोजना में ग्रेच्युटी एवं लिव इंकैशमेंट विभाग पद पर ग्रेड वन क्लर्क के पद पर कार्यरत सुरेश ठाकुर को सीबीआइ धनबाद की टीम ने रंगे हाथ घूस लेते हुये सोमवार की रात्रि गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद ले गई। बताया जा है कि कथारा वाशरी परियोजना से सेवानिवृत हुये पंप ऑपरेटर गोपीनाथ मांझी के पे पोटक्शन के एरियर की राशि के भुगतान के एवज में सुरेश ठाकुर द्वारा 15 हजार रुपए घूस की मांग की गयी थी।

    परियोजना में ही रॉकोल सेक्शन में फोरमैन के पद पर कार्यरत एटक नेता रामविलास रजवार के द्वारा सुरेश ठाकुर के द्वारा रिश्वत मांगे जाने से संबंधित लिखित शिकायत 21 सितंबर को धनबाद क्षेत्र के सीबीआइ शाखा टीम को मिली थी। 23 सितंबर को सीबीआइ के टीम द्वारा रामविलास से संपर्क कर वॉयस रिकार्ड के सारे संसाधन उपलब्ध कराए गये। उसे लेकर राशि के लेन देन की सारी रिकार्डिंग हुई। सोमवार को सीबीआइ की एसीबी विंग की टीम ने रामविलास से संपर्क साधा एवं केमिकल लगे 15 हजार के नोट उन्हें सुरेश ठाकुर को देने के लाए दिए। सीबीआइ अधिकारियों द्वारा जाल बिछाकर उसमें से एक सेवानिवृत गोपीनाथ मांझी का बेटा बनकर रामविलास के साथ कार्यालय में सुरेश ठाकुर के पास शाम को पहुंचा।

    कार्यालय में पैसे के लेन देन होते ही पूरी टीम ने सुरेश को रंगे हाथ धर दबोचा। इसके बाद उन्हें कार्यालय में ही बैठाकर पूछ ताछ करने लगे। इसके बाद टीम के पांच अधिकारी सुरेश ठाकुर के कथारा दो नंबर स्थित आवास संख्या-एमक्यू-300 पहुंचे। वहां जमीन, पैनकार्ड, आधार कार्ड सहित कई कागजात अपने कब्जे में लेकर परिवार को रिसिविंग दी। सोमवार देर शाम तक परियोजना कार्यालय में पीओ विजय कुमार की उपस्थिति में पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। टीम में लगभग 15-20 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक आज, दिव्यांग और विधवा पेंशन योजना के संसोधन प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर
    Next Article पीएम आवास ग्रामीण: 12 जिलों की 299 पंचायतों में होगा सोशल ऑडिट
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रदेश भाजपा की जांच टीम ने बाबूलाल मरांडी को सौंपी रिपोर्ट

      August 22, 2025

      सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी, सीबीआई करे जांच : जयराम

      August 22, 2025

      दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग झारखंड की जनता का भाव : हेमंत सोरेन

      August 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रदेश भाजपा की जांच टीम ने बाबूलाल मरांडी को सौंपी रिपोर्ट
      • सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी, सीबीआई करे जांच : जयराम
      • दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग झारखंड की जनता का भाव : हेमंत सोरेन
      • प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा 25 अगस्त को, 14 सौ करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं की देंगे सौगात
      • झारखंड विधानसभा में 4296.62 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version