पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने आवास रबी महाभियान – 2024-25 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर किसान जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान चार कृषि ज्ञान वाहन एवं 18 किसान जागरुकता वाहनों को रवाना किया गया।

रबी- 2024 की सफलता के लिये रबी महाभियान की शुरूआत की जा रही है। इस महाभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, साथ ही फसल अवषेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा। किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी, जैविक खेती को प्रोत्साहन, मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम एवं फसल विविधिकरण से संबंधित जानकारी दी जायेगी। किसानों को चतुर्थ कृषि रोड मैप के विभिन्न आयामों की भी जानकारी दी जायेगी।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री मंगल पांडे, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ उदयकांत, सहित अन्य वरीय अधिकारी रहे मौजूद।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version