Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोयला चोरी ने हेमंत सोरेन के कार्यकाल में नया कीर्तिमान बनाया: बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    कोयला चोरी ने हेमंत सोरेन के कार्यकाल में नया कीर्तिमान बनाया: बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में अवैध बालू, पत्थर और कोयला चोरी पर हमला बोला
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब हेमंत सोरेन को जवाब देना होगा। उनके शासनकाल में जितनी लूट हुई है, उसकी पाई-पाई वसूल की जायेगी। भलाई इसी में है कि अब तक जितनी भी गड़बड़ी हुई है, हेमंत सोरेन उसकी जांच करायें। तब राज्य की जनता को लगेगा कि वास्तव में वह इमानदारी से काम कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और अजय साह भी उनके साथ उपस्थित थे।
    बाबूलाल ने कहा कि राज्य में हुए भ्रष्टाचार और घोटाले को लेकर मैंने कई पत्र मुख्यमंत्री को लिखे हैं। उनको पहले ही सचेत कर दिया था कि इस तरह की गड़बड़ी हो रही है। इससे खुद बचें और राज्य को भी बचायें। भ्रष्टाचार के मामले में अगर राज्य को नहीं बचायेंगे, तो खुद भी उसी आग में जल जायेंगे। उन्हें कोई बचा नहीं सकता है।

    पांच साल के हिसाब में कई मुद्दे:
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पांच साल के हिसाब में कई मुद्दों पर बात होगी। मैंने कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। साहिबगंज में अवैध तरीके से पत्थर का उत्खनन और अवैध ढुलाई होती रही। अवैध घाटों से भी ढुलाई होती रही। नदी के रास्ते रात से भी ढुलाई की गयी। सूचना थी कि यहां कभी भी दुर्घटना घट सकती है। इसे लेकर मैंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने पत्र का संज्ञान नहीं लिया। पत्र लिखने के करीब एक से डेढ़ साल के बाद दुर्घटना घट गयी। जांच हुई, तो पता चला कि साहिबगंज में हजारों करोड़ों रुपये का पत्थर घोटाला हुआ है। अभी भी जांच चल रही है। कई लोगों के ऊपर केस है।

    सरकार के संरक्षण में कोयला चोरी:
    बाबूलाल ने कहा कि कोयला चोरी का भी एक मामला है। कोयला चोरी ने हेमंत सोरेन के कार्यकाल में नया कीर्तिमान स्थापित किया। कोयला चोरी सरकार के संरक्षण में हुआ। कोयला चोरी को लेकर धनबाद में भाजपा की ओर से कई बार धरना प्रदर्शन भी किया गया था। मुख्यमंत्री को इसे लेकर पत्र भी लिखा था। पलामू में नाकामी का झंडा बुलंद करनेवाले एसपी संजीव कुमार की पोस्टिंग धनबाद में कर दी गयी। मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था कि इस तरह के अफसर को तैनात किये जाने पर जिले में कभी भी अपराध नहीं रुकेगा। उनके साथ उनके बैच के कई अफसरों का प्रमोशन हुआ। उनमें लगभग सभी प्रमोट हुए जगह पर चले गये, लेकिन संजीव कुमार प्रमोशन के बाद भी धनबाद के एसएसपी पद पर काफी दिनों तक बने रहे।

    हाइकोर्ट का फैसला स्वागत योग्य:
    बाबूलाल ने कहा की कोयला चोरी की जांच कराने के मामले में हाइकोर्ट में केस दायर हुआ था। हाइकोर्ट ने इस मामले की सीबीआइ जांच के निर्देश दिये हैं। यह स्वागत योग्य है। इसकी सीबीआइ जांच होने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर सचमुच पाक-साफ हैं, तो कोयला चोरी में शामिल अफसर को सस्पेंड करें। उनके ऊपर एफआइआर दर्ज करें। नहीं तो यही माना जायेगा कि कोयला चोरी की लूट में हेमंत सोरेन की संलिप्तता है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर हेमंत सरकार केस करती है। मेरे ऊपर भी कई केस हो चुके हैं। सरकार पुलिस प्रशासन को टूल्स की तरह इस्तेमाल कर रही है। सरकार अपने विरोध में उठनेवाली आवाज को हमेशा दबाती है।

    यात्रा का नारा आगे भी जारी रहेगा:
    बाबूलाल ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन 2 अक्टूबर को हजारीबाग में हो गया। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। यात्रा के दौरान देश के रक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री ने इसमें भाग लिया। देश के सभी प्रमुख नेताओं ने इसमें शिरकत की। यात्रा को ताकत और मजबूती दी। उन्होंने कहा कि यात्रा में नारा दिया गया था, ‘ना कहेंगे ना सहेंगे बदल कर रहेंगे।’ यह काफी चला। यह नारा आगे भी रहेगा। इसी में एक और नारा दिया गया था ‘हेमंत सोरेन जवाब दो, पांच साल का हिसाब दो।’

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने रांची के सुकुरहुटू में ट्रांसपोर्ट नगर का किया उद्घाटन
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज
    shivam kumar

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version