Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस अब ‘कोकीन’ का कारोबार करने वाले नेताओं की पार्टी बन गई : भाजपा
    देश

    कांग्रेस अब ‘कोकीन’ का कारोबार करने वाले नेताओं की पार्टी बन गई : भाजपा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 4, 2024Updated:October 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने ड्रग रैकेट पर कांग्रेस को घेरते हुए पार्टी को कोकीन का कारोबार करने वाले नेताओं की पार्टी करार दिया है। भाजपा ने 5,600 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवाओं की जब्ती के मामले में तुषार गोयल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दल पर हमला तेज करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अब ‘कोकीन’ में कारोबार करने वाले नेताओं की पार्टी बन गई है।

    भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि एक ओर जहां मोदी सरकार ‘नशामुक्त भारत’ के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है, वहीं उत्तर भारत से पकड़ी गई ड्रग्स की 5,600 करोड़ रुपये की खेप में कांग्रेस के एक प्रमुख व्यक्ति की संलिप्तता बेहद खतरनाक और शर्मनाक है। उन्होंने कांग्रेस युवा विंग के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि गोयल को 17 अक्टूबर, 2022 को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने कहा, यह एक जालसाजी है, जिसके लिए कांग्रेस प्रसिद्ध है। जैसे ही वह मामले में आरोपित बने, संगठन से उनके निष्कासन का एक पत्र जारी किया गया। उन्होंने अपने दावे की सत्यता का ‘डिजिटल प्रमाण’ मांगा। साथ ही पूछा कि यह रिश्ता क्या कहलाता है।

    भाटिया ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थ की बरामदगी से पता चलता है कि इसका एकमात्र उद्देश्य ‘हरियाणा और देश के युवाओं’ को नशे की लत में धकेलना था। उन्होंने कहा कि यह किस तरह की कांग्रेस है? कांग्रेस का पहला अक्षर सी भ्रम के लिए, सी भ्रष्टाचार के लिए और अब सी कोकीन के लिए है। कांग्रेस जो अब तक भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती थी, अब कोकीन के लिए जानी जाती है। यह कोकीन कांग्रेस बन गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोविंदा को अस्पताल से मिली छुट्टी, पुलिस दाेबारा करेगी पूछताछ
    Next Article विदेश मंत्री ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से की मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      कुलगाम में आतंकवाद-रोधी अभियान 12वें दिन भी जारी

      August 12, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन

      August 11, 2025

      कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना

      August 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version