रांची। राजधानी रांची के सुखदेव नगर इलाके में नवजात शिशु का शव मिला है। इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने सुखदेव नगर थाने की पुलिस को दी है। जानकारी मिलने के बाद सुखदेव नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। इस मामले को लेकर सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है यह नवजात शिशु का शव किसका है और किसने नवजात शिशु की हत्या कर शव को फेंक दिया है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version