रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। रांची में उन्होंने भाजपा की सदस्या ली। मानस सिन्हा गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के खरौंधी के रहने वाले हैं। कांग्रेस के टिकट पर वह भवनाथपुर से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन कांग्रेस ने गठबंधन के तहत यह सीट झामुमो को दे दी। झामुमो को सीट दिए जाने से मानस सिन्हा नाराज चल रहे थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में भवनाथपुर सीट कांग्रेस के पास थी। मानस सिन्हा ने कहा कि अब वह भाजपा में शामिल हो चुके हैं। यहां से प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के लिए काम करेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version