Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»पिछले धनतेरस से इस धनतेरस तक सोने ने दिया बंपर रिटर्न, निवेशकों को 30 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा
    बिजनेस

    पिछले धनतेरस से इस धनतेरस तक सोने ने दिया बंपर रिटर्न, निवेशकों को 30 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस के साथ ही 5 दिन तक चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। आज का दिन परंपरागत रूप से सोने और चांदी की खरीदारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सोने और चांदी की खरीदारी से पूरे साल लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। मान्यताएं अपनी जगह पर हैं, लेकिन अगर सोने और चांदी में निवेश की बात करें, तो जिन लोगों ने पिछले साल धनतेरस के दिन सोने में निवेश किया था, उन्हें 1 साल में करीब 30 प्रतिशत से अधिक का फायदा हो चुका है। यानी सोने में निवेश करने वाले निवेशकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रही है।

    पिछले साल धनतेरस के दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो इस धनतेरस तक उछल कर 79,940 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा चुकी है। सोने की कीमत का ये हाल तब है, जब आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार दोनों ही दिन इसकी कीमत में गिरावट आई है। इस चमकीली धातु की कीमत दो दिन पहले रविवार को 80,440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंची हुई थी।

    अगर आज के रेट के हिसाब से ही सोने की कीमत में आई तेजी का अंदाजा लगाएं, तो पिछले धनतेरस से लेकर इस धनतेरस के बीच सोने की कीमत में 31.59 प्रतिशत का इजाफा हो चुका है। सोने के निवेश से मिला ये रिटर्न शेयर बाजार से मिलने वाले रिटर्न से भी अधिक है। इस 1 साल की अवधि में शेयर बाजार में ओवरऑल 23.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। ऐसी स्थिति में माना जा सकता है कि धनतेरस से लेकर धनतेरस के बीच सोना ने निवेशकों को तुलनात्मक तौर पर अधिक कमाई कराई है।

    मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने के भाव में आई तेजी की एक बड़ी वजह जियो पोलिटिकल टेंशन है। इसके साथ ही दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती करना और सोने की खरीददारी करके अपने गोल्ड स्टॉक को बढ़ाने की कोशिश करना भी इस चमकीली धातु की कीमत में आई तेजी की प्रमुख वजह है। बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि पिछले करीब एक साल से वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसके कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को लगातार झटके लगते रहे हैं। जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण भी ग्लोबल इकोनामिक की रफ्तार घटी है इसकी वजह से दुनिया भर के निवेशक फिलहाल सेफ इन्वेस्टमेंट के रूप में सोने की खरीदारी पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। इसके साथ ही हाई इन्फ्लेशन का दौर खत्म होने के बाद अब कई देशों के केंद्रीय बैंक अपनी मॉनेटरी पॉलिसी को लचीला बनाते हुए ब्याज दरों में कमी कर रहे हैं। ब्याज दरों में कमी होने की वजह से भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत को काफी सपोर्ट मिला है।

    मयंक मोहन के अनुसार वैश्विक वजहों के साथ भारत में फेस्टिवल सीजन की डिमांड ने भी सोने की कीमत में तेजी ला दी है। नवरात्रि और उसके बाद धनतेरस और दिवाली के मौके पर आम तौर पर देश में सोने की खरीद काफी बढ़ जाती है। दिवाली के कुछ दिन बाद ही देश में वेडिंग सीजन शुरू हो जाता है। इस दौरान भी सोने की बड़े पैमाने पर खरीद की जाती है। सोने की मांग में तेजी आने के कारण इसकी कीमत भी लगातार तेज होती है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि भारत में परंपरागत तौर पर सोने की खरीदारी को परिवार में समृद्धि का संकेत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सोने की खरीद करने से परिवार की खुशियां बढ़ती है। इस वजह से भी धनतेरस या दिवाली के मौके पर लोग कम मात्रा में ही सही, लेकिन सोने चांदी की खरीदारी करने की कोशिश जरूर करते हैं। इस वजह से भी देश में सोने की मांग में तेजी आई है और ये चमकीली धातु ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच कर कारोबार कर रही है।

    हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले धनतेरस से लेकर इस धनतेरस के बीच सोने की कीमत में आई जोरदार तेजी का मतलब ये कतई नहीं है कि अगले धनतेरस तक भी सोने की चाल इसी तरह तेज बनी रहेगी। सोने की कीमत पर अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों का काफी असर पड़ता है। जियो पॉलिटिकल टेंशन घटने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत में गिरावट भी आ सकती है। इसलिए सोने की खरीदारी करने के पहले विशेष रूप से छोटे और खुदरा निवेशकों को हर पहलू का सही तरीके से विश्लेषण जरूर कर लेना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
    Next Article  प्रधानमंत्री चार नवम्बर को गढवा आयेंगे, चेतना मैदान में करेंगे सभा
    shivam kumar

      Related Posts

      देश का विदेशी मुद्रा भंडार 682 अरब डॉलर पर, 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त

      June 5, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में निचले स्तर से रिकवरी का रुख, हरे निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

      June 4, 2026

      ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बना दबाव

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश का विदेशी मुद्रा भंडार 682 अरब डॉलर पर, 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, नेताओं ने किया पौधारोपण
      • ‘युवराज कल्चर’ ही खा गया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version