Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड को बांग्लादेशी घुसपैठियों की धर्मशाला बनाकर रखा है हेमंत सरकार ने: शिवराज
    झारखंड

    झारखंड को बांग्लादेशी घुसपैठियों की धर्मशाला बनाकर रखा है हेमंत सरकार ने: शिवराज

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एनडीए प्रत्याशी के नामांकन सभा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सतीश चंद दुबे, यूपी के विधायक भूपेश चौबे और सांसद वीडी राम
    गढ़वा। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एनडीए की सरकार झारखंड में बनते ही परीक्षा का पेपर लिक करने वालों को जेल भेजेंगे, पहली कैबिनेट बैठक में सरकारी भर्ती का फैसला लेंगे। महिलाओं को पहले महीने से ही 2100 रुपये देंगे। त्योहार में दो गैस सिलिंडर फ्री देंगे। मकान बनाने के लिए बालू फ्री कर देंगे। स्नातक और स्नाकोत्तर विद्यार्थियों को नौकरी मिलने तक दो हजार रुपये देंगे। उक्त बातें केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जिला मुख्यालय गढ़वा स्थित रामासाहू उच्च विद्यालय के मैदान में एनडीए प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार युवाओं की नौकरी, मनरेगा की राशि खा गयी। पिछली चुनाव में हेमंत सोरेन ने अपने पिता की कसम खाकर जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने महिलाओं को चूल्हा खर्च आज तक नहीं दिया। चुनाव से पहले हजार-हजार का टुकड़े डाल रही है। हेमंत सरकार में राज्य में 7400 दुष्कर्म की घटना घटीं, बेटियां काट कर फेंकी जा रही हैं। बंग्लादेशी घुसपैठी का गढ़ झारखंड बनते जा रहा है। हत्याएं, लूट व डकैती की लगातार घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड को संवारने, धरती को बचाने, गरीबों को रोटी देने, बेटियों को बचाने और युवाओं को रोजगार देने के लिए एनडीए की सरकार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर की लंका जलाकर राख कर देंगे। हेमंत सरकार ने झारखंड को बांग्लादेशी घुसपैठियों की धर्मशाला बनाकर रखा है। केंद्र की सरकार राज्य के विकास के लिए भरपूर मात्रा में पैसा दे रही है। लेकिन सभी योजनाएं भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ जा रही है। भाजपा की सरकार बनने के साथ ही राज्य में हुए सभी तरह के घोटालों के आरोपियों को जेल भेजा जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी-जिनपिंग के बीच वार्ता, सीमा पर शांति के लिए विवादों को सुलझाने पर जोर
    Next Article अखिल भारतीय जनसमृद्धि पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की
    shivam kumar

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version