Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मैं खुद भरवाऊंगा गोगो दीदी योजना का फॉर्म, सरकार दर्ज कराए मुकदमा: बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    मैं खुद भरवाऊंगा गोगो दीदी योजना का फॉर्म, सरकार दर्ज कराए मुकदमा: बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2024Updated:October 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। चुनाव आयोग द्वारा राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जिला पदाधिकारियों को अपने एक्स हैंडल से दिए गए निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते रुझान एवम समर्थन से मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं। ऐसा लगता है उन्हे संवैधानिक ज्ञान का अभाव है। वे गलत सलाहकारों से घिर चुके हैं।उन्होंने आगे कहा कि पंच प्रण के तहत गोगो दीदी योजना द्वारा भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में सरकार बनने के तुरंत बाद 2100 रुपए प्रति माह भेजे जाएंगे।

    इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से फॉर्म भरवा रहे हैं, ताकि महिलाओं को उनके अधिकार और सशक्तिकरण का लाभ मिल सके।हेमंत सोरेन सरकार इस जनकल्याणकारी योजना को बाधित करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, ताकि वे अपने मिशन से पीछे हट जाएं।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को एक बार फिर से आगाह कर देना चाहता हूं कि आप चाहे जितने भी झूठे मुकदमे दर्ज करवा लें, हम भाजपाकार्यकर्ता आपके इन दमनकारी हथकंडों और गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। पहले भी आपने कई मुकदमे दर्ज कराए हैं, परंतु हम पीछे नहीं हटे और न ही हटेंगे।

    उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता करते हुए कहा कि वे गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरवाने के कार्य को हर घर तक पहुंचाएं। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें। आपकी मेहनत से राज्य की महिलाएं सशक्त होंगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। सभी कार्यकर्ता बंधुओं को आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि मैं खुद भी स्वयं आप लोगों के साथ मिलकर अपनी माताओं बहनों के बीच जाकर उनकी उन्नति और प्रगति के लिए गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाऊंगा। भाजपा कार्यकर्ता महिला कल्याण केलिए हजारों केस मुकदमा,लाठी गोली खाने को तैयार हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में लागू होगा एनआरसी, नागरिकता का रजिस्टर बनेगाः शिवराज सिंह चौहान
    Next Article कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने हजारीबाग के कई गांवों का किया दौरा
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version