Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»आईडीएफ प्रवक्ता शोशानी ने याद की ‘वो’ रात…जिसने सब कुछ बदल दिया
    दुनिया

    आईडीएफ प्रवक्ता शोशानी ने याद की ‘वो’ रात…जिसने सब कुछ बदल दिया

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तेल अवीव। इजराइल की सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नादव शोशानी ने सालभर पहले की ‘वो’ वीभत्स रात याद की। सनद रहे यह 07 अक्टूबर 2023 की वही रात है, जब आतंकी संगठन हमास ने उस (इजराइल) पर हमलाकर 1200 से अधिक लोगों की जान ली और 251 निर्दोष व्यक्तियों को बंधक बनाकर युद्ध के लिए ललकारा।

    इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) के आधिकारिक एक्स हैंडल में लेफ्टिनेंट कर्नल नादव शोशानी ने लिखा है, ” 1,200 से अधिक लोग छुट्टियों के भोजन के बाद हमेशा-हमेशा के लिए सो गए। किसी पार्टी में जाने के लिए अपने घरों से निकले लोगों को नहीं पता था कि अगले दिन उनका जीवन समाप्त हो जाएगा।” उन्होंने लिखा, ” 251 लोगों ने अपनी रात शांति से बिताई। उन्हें नहीं पता था कि अगली सुबह उन्हें आतंकवादी बंधक बना लेंगे। यह रात हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदलने से पहले की आखिरी रात थी।”

    अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन देंगे श्रद्धांजलि
    द टाइम्स ऑफ इजराइल ने अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के हवाले से कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन हमास के सात अक्टूबर के आतंकवादी हमले के साल पूरे होने पर सुबह याहरजिट में बने स्मारक में मोमबत्ती जलाकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी का कहना है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और सेकेंड जेंटलमैन डौग एम्हॉफ अपने नौसेना वेधशाला निवास पर अनार का पौधा रोपकर मारे गए बंधकों के प्रति सम्मान प्रकट करेंगे।

    युद्ध संवाददाता का मत- संघर्ष विराम का रास्ता अनिश्चित
    द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार पिछले साल हमास के हमले के बाद छिड़ी जंग में कम से कम 41,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। अब यह लड़ाई तीन मोर्चों तक फैल गई है। संघर्ष विराम तक पहुंचने का रास्ता अनिश्चित है। इस अमेरिकी अखबार ने यरूशलम से युद्ध की रिपोर्टिंग कर रहे युद्ध संवाददाता इसाबेल केर्शनर के हवाले से यह टिप्पणी की है। इसाबेल ने कहा है कि अब तक इजराइल गंभीर है। युद्ध समाप्त होने के आसार नहीं दिख रहे। यह युद्ध आने वाले और अधिक कठिन दिनों का संकेत देता है। यह अथाह पीड़ा पहुंचाने वाला है। इस दुख के बीच यहां उत्सव के लिए कोई जगह नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाठमांडू में होटल खरीद ऑनलाइन जुआ अड्डा चलाने के आरोप में 5 चीनी नागरिक गिरफ्तार
    Next Article रातू किला का पट 10 को खुलेगा, मां देंगी दर्शन
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू

      August 2, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ पर संघीय सर्किट अपील न्यायालय में उठे सवाल, जजों ने आश्चर्य जताया

      August 1, 2025

      रूस में ऑनलाइन चरमपंथी सामग्री की तलाश भी पड़ेगी महंगी, विधेयक पर राष्ट्रपति पुतिन ने किए हस्ताक्षर

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version