Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मेदिनीपुर के अस्पतालों में अवैध ठेका, हाई कोर्ट ने सुरक्षा एजेंसी का अनुबंध रद्द किया
    राज्य

    मेदिनीपुर के अस्पतालों में अवैध ठेका, हाई कोर्ट ने सुरक्षा एजेंसी का अनुबंध रद्द किया

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। मेदिनीपुर के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा का काम एक एजेंसी को अवैध रूप से सौंपे जाने के आरोप के बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने उस एजेंसी का ठेका रद्द कर दिया है। साथ ही, कोर्ट ने एजेंसी के सुरक्षा कर्मियों को तुरंत अस्पताल से हटाने और जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

    पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर के अस्पतालों में सुरक्षा कार्य का ठेका एक एजेंसी को दिया गया था। शिकायत के अनुसार, एजेंसी को यह काम सही प्रक्रिया का पालन किए बिना दिया गया था। नियमों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया से एक कंपनी को यह ठेका मिला था, लेकिन उसे दरकिनार कर दूसरी एजेंसी को अनुबंध दे दिया गया। इसी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पाया कि यह अनुबंध नियमों का उल्लंघन है।

    हाई कोर्ट की न्यायाधीश शंपा दत्ता पाल ने निर्देश दिया कि जिन एजेंसियों को टेंडर में सफलता मिली थी, उनके स्थान पर असफल ठेकेदारों को काम देने का निर्णय तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। इस पर अमल के लिए मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

    मामले के याचिकाकर्ता के अनुसार, टेंडर के अनुसार मेदिनीपुर के अस्पतालों में सुरक्षा का जिम्मा ‘एमएम सिक्योरिटीज’ को मिलना चाहिए था, जो टेंडर की असली हकदार थी। लेकिन इसके बजाय इस एजेंसी को बिना कारण हटाने का नोटिस जारी किया गया। कोर्ट ने फिलहाल उस नोटिस को स्थगित कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों से हलफनामे में यह भी पूछा है कि एजेंसी को अनुबंध देने का आधार क्या था और किसके कहने पर यह काम किया गया।

    अगली सुनवाई में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों को हलफनामा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया का स्पष्ट विवरण कोर्ट में रखा जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाकपा नेता शतरूप ने कुणाल घोष पर साधा निशाना
    Next Article पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो शिक्षक सेवा से कार्यमुक्त
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version