Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जमशेदपुरः एग्रिको क्लब हाउस में निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन
    Top Story

    जमशेदपुरः एग्रिको क्लब हाउस में निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2024Updated:October 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। एग्रिको पूजा कमेटी द्वारा एग्रिको क्लब हाउस में निर्मित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन ओड़िशा के राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, चंद्रगुप्त सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सभी अतिथियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस वर्ष एग्रिको पूजा पंडाल को 75 फीट ऊंचे मयूर विहार की थीम पर तैयार किया गया है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं।

    कमेटी के अध्यक्ष वाई पी सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह एवं अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। पंडाल की खासियत यह है कि इसकी संरचना पूरी तरह से बांस की कारीगरी पर आधारित है, जिसमें कपड़े, बांस, पेस्टल रंग और लाइट्स का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। 75 फीट ऊंचे इस पंडाल के अंदर 14 फीट ऊंची मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। पंडाल के मुख्य द्वार पर एक विशाल मोर की संरचना बनाई गई है, जो पंडाल के सौंदर्य को और अधिक निखार रही है। सीढ़ियों के जरिए अंदर प्रवेश करने के बाद श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे। इस पूरे पंडाल को बनाने में लगभग 12 लाख रुपये की लागत आई है, और इसमें बांस की महीन कारीगरी विशेष रूप से ध्यान खींचने वाली है।

    समारोह के दौरान राज्यपाल रघुवर दास ने लौहनगरी एवं झारखंडवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि यह लौहनगरी जमशेदपुर की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है। जमशेदपुर, जो अपनी औद्योगिक पहचान के लिए विश्वविख्यात है, यहां की समृद्ध परंपराएं और धार्मिक उत्सव इसे आध्यात्मिकता और संस्कृति का संगम बनाते हैं। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर, शहर का हर कोना मां भगवती की भक्ति और आस्था से चमक उठता है, यह हमें न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी जोड़ता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूरी तरह ‘ओपेन’ है झारखंड का विधानसभा चुनाव
    Next Article भाजपा ने कालजयी साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद को पुण्यतिथि पर किया नमन
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version