Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में दो फेज में होगा विधानसभा चुनाव: 13 और 20 नवंबर को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
    Top Story

    झारखंड में दो फेज में होगा विधानसभा चुनाव: 13 और 20 नवंबर को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 15, 2024Updated:October 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरण में होंगे। दिल्ली में निर्वाचन आयोग ने पीसी कर इसका ऐलान कर दिया है। 13 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग होगी, जिसमें 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे फेज की वोटिंग 20 नवंबर को होगी, जिसमें 38 सीट पर वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को काउंटिंग होगी और नतीजे आएंगे।

    चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें से 44 सीट जनरल, 28 एससी और 9 एसटी है।

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में वोटर्स की कुल संख्या 2.6 करोड़ है। जिनमें से 1.29 करोड़ महिला मतदाता है। वहीं पुरुष वोटर्स की संख्या1.39 करोड़ हैं। सरकार का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

    पहले चरण में
    कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, पूर्वी जमशेदपुर, पश्चिमी जमशेदपुर, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मंझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मणिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर में होंगे मतदान

    झारखंड विधानसभा चुनाव पहला चरण
    अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन- 18 अक्टूबर
    नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख -25 अक्टूबर
    नामांकन पत्रों की जांच -28 अक्टूबर
    नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि -30 अक्टूबर
    मतदान की तिथि -13 नवंबर
    मतगणना की तारीख- 23 नवंबर

    दूसरे चरण में
    राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोरैयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुना, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी में होंगे मतदान

    झारखंड विधानसभा चुनाव दूसरा चरण
    अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन-22 अक्टूबर
    नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख-29 अक्टूबर
    नामांकन पत्रों की जांच-30 अक्टूबर
    नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि -1 नवंबर
    मतदान की तिथि- 20 नवंबर
    मतगणना की तारीख- 23 नवंबर

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिकवाली के दबाव में गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    Next Article बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘सिटाडेल : हनी बनी’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज़
    shivam kumar

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version