जामताड़ा। जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार रविन्द्र नाथ महतो ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने नाला विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दिया। इस मौके पर उनके तमाम समर्थक रविन्द्र नाथ महतो जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। बता दें, रविन्द्र नाथ महतो झारखंड विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनेगी और नाला क्षेत्र का त्वरित विकास होगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version