Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»इरफान अंसारी के बयान पर झामुमो दे स्पष्टीकरण : प्रदीप सिन्हा
    झारखंड

    इरफान अंसारी के बयान पर झामुमो दे स्पष्टीकरण : प्रदीप सिन्हा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोरेन परिवार की बहू को लेकर बड़ा सवाल उठाया। सिन्हा ने कहा कि सीता सोरेन के लिए जिस तरह से अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया गया, क्या इसी तरह का बयान दूसरी बहू कल्पना सोरेन के ऊपर इरफान अंसारी के देने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा चुप रहता। क्या, सोरेन परिवार इरफान अंसारी के इस बयान का खंडन करेगा। इरफान अंसारी के बयान पर झामुमो स्पष्टीकरण दे। उन्होंने कहा कि नामांकन के बाद इरफान अंसारी का बयान घोर आपत्तिजनक जनक है। यह उनकी मानसिकता को भी दर्शाता है।

    सिन्हा शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा मानती है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को इरफान अंसारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही चुनाव आयोग को भी इस बयान का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि चुनाव के दौरान भाषा की मर्यादा बनी रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव में कोई प्रतिपक्ष इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेगा तो हमारे कार्यकर्ताओं से शालीनता वाली व्यवहार की अपेक्षा भी ना करें। क्योंकि, आप यदि किसी को उकसाने की कोशिश करेंगे तो हमारे कार्यकर्ताओं ने चूड़ी नहीं पहन रखी है। इसका जवाब उन्हें सड़क पर भी देंगे जनता के बीच भी देंगे।

    प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव में उनके चेहरे को एक्सपोज करेंगे कि किस तरह से वे महिला विरोधी हैं। उनकी सोच क्या है। इस मामले में झामुमो की चुप्पी यह दर्शाती है कि किसी विशेष वर्ग के आने की वजह से उसकी घिग्घी बंध जाती है। कहीं ना कहीं सवाल के घेरे में झारखंड मुक्ति मोर्चा भी है। सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आपत्ति दर्ज कराकर इस भाषा के लिए कहीं ना कहीं संदेश देने की आवश्यकता है कि महिलाओं का सम्मान सुरक्षित रहे। महिलाओं के प्रति जो आदर का भाव समाज में विद्यमान है, उसको यदि कोई धूमिल करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक ने की मुलाकात
    Next Article बकाया वेतन की मांग को लेकर चाय श्रमिकों का प्रदर्शन
    shivam kumar

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version