Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों का अनशन जारी, 10 मांगों के समर्थन में डटे
    देश

    कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों का अनशन जारी, 10 मांगों के समर्थन में डटे

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। राजधानी कोलकाता के धर्मतला के मेट्रो चैनल के पास छह जूनियर डॉक्टर 10 मांगों के समर्थन में शनिवार रात 8:30 बजे से अनशन पर बैठे हैं। रविवार दोपहर यहां और अधिक संख्या में जूनियर डॉक्टर समर्थन के लिए पहुंचे हैं। उनके अनशन स्थल पर बोर्ड लगाया गया है, जिसमें हर घंटे अनशन का समय लिखा जा रहा है। डॉक्टरों की यह हड़ताल आरजी कर अस्पताल की घटना का खुलासा होने के बाद से जारी है।

    रविवार सुबह सीनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल जूनियर डॉक्टरों के अनशन स्थल पर पहुंचा। वे अपने जूनियर साथियों को समर्थन देने आए थे। जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधि अनिकेत महतो ने रविवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों की शारीरिक स्थिति स्थिर है, हालांकि उन्हें कुछ समस्याएं हो रही हैं। बायो टॉयलेट न लगाए जाने के कारण उन्हें दूर के शौचालयों का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे थोड़ी असुविधा हो रही है। धरने पर बैठे डॉक्टर अर्णव मुखर्जी, अनुष्टुप मुखर्जी और तनया पांजा ने बताया कि उन्हें बायो टॉयलेट लगाने की अनुमति नहीं मिली। डॉक्टर अर्णव मुखर्जी ने कहा, “हमने बायो टॉयलेट लगाने का सोचा था, लेकिन पुलिस ने इसे अनुमति नहीं दी क्योंकि यह ‘ग्रीन जोन’ है। हमें थोड़ी दूरी पर बने सामान्य शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।”

    अनशनकारी कौन हैं?
    अनशन पर बैठे डॉक्टरों में कोलकाता मेडिकल कॉलेज के अनुष्टुप मुखर्जी, तनया पांजा, कैंसर विभाग की सीनियर रेसिडेंट स्नेहदा हाजरा, एसएसकेएम के अर्णव मुखर्जी, एनआरएस के पुलस्त्य आचार्य और केपीसी अस्पताल की सायंतनी घोष शामिल हैं।

    शनिवार रात 8:30 बजे से शुरू हुआ यह अनशन लगातार जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी 10 मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अनशन जारी रहेगा।

    जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता पुलिस को ईमेल के जरिए अनशन की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने पंडालों और भीड़ की वजह से अनुमति देने से इनकार कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड भाजपा के पंच प्रण: दिख रहा विकास का संकल्प
    Next Article बंजरिया प्रखंड के बाढ़ पीड़ित किसानों के साथ भेदभाव कर रही सरकार: शमीम अहमद
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version