Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»दीपावली की रात जगमग होगा कानपुर, गुलजार हुए बिजली बाजार
    राज्य

    दीपावली की रात जगमग होगा कानपुर, गुलजार हुए बिजली बाजार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर। दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही बिजली के साज सजावट वाली दुकानों में रौनक बढ़ गई है। हर बार की तरह इस बार भी बिजली के बाजारों में कुछ अलग तकनीक के साजो समान दिख रह रहे हैं जो दीपावली की रात शहर को जगमगाएंगे। इनमें सबसे खास चांद की आकार वाली डिजाइनर रंग बिरंगी लाइटें हैं।

    दीपावली की रात शहर को रोशनी से जगमगाने के लिए बिजली के बाजारों में इस बार पूर्णमासी चांद के आकार की गोल और सितारों के आकार की एलईडी लाइटों की खास मांग हो रही है। यही नहीं छोटे पेडों पर बिजली के बल्ब वाली सजावट भी लोगों को बेहद आकर्षित कर रही है। नगर के जवाहर नगर, मनीराम बगिया, लाल बंगला गोविन्द नगर, किदवई नगर के बाजारों में बिजली सजावट की दुकानों में लगी नई-नई वेरायटी की फैंसी लाइटें हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इनमें सबसे खास रिमोट से बदलती रंगीन लाइटें और जगमगाते दीपक के साथ झालर व लड़ियां अपनी अलग ही चमक बिखेर रहे हैं। शहर में कई जगहों पर रंग-बिरंगी लाइटों की दुकानें भी सजकर तैयार हैं। दुकानों में लाइटों की अलग-अलग सैकड़ों वैरायटी उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार इन लाइटों के दामों में भी वृद्धि देखने को मिली है, लेकिन इनकी बिक्री पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता दिखायी दे रहा है। साथ ही धनतेरस से इनकी बिक्री में और इजाफा होने की उम्मीद है। बाजार में बिकने वाली लाइटें अधिकतर दिल्ली से यहां आ रही हैं। इनकी खास डिजाइनों के साथ इनमें रंगीन एलईडी बल्ब लगाए गए हैं। बाजार में घरों की सजावट को लेकर कई तरह की लाइटें उपलब्ध हैं। इनमें खासकर लड़ियों (छोटी-छोटी लाइट) के साथ-साथ रोप लाइटें अधिक पसंद की जा रही हैं। दुकानदारों के अनुसार रोप लाइटों की खास बात यह है कि यह जल्दी से खराब नहीं होती हैं। अगर हो भी जाती हैं, तो केवल एक मीटर तक ही होती हैं, जिसे हाथों-हाथ सही भी किया जा सकता है। इसकी करीब अलग-अलग तरह की दस से अधिक वेरायटी बाजार में उपलब्ध हैं।

    दुकानदारों को कहना
    किदवई नगर बिजली बाजार के दुकानदार अभिनव श्याम तिवारी ने मंगलवार को बताया कि इस बार बाजार में लाइटों की खूब वैरायटी उपलब्ध है। दामों की बात करें, तो पिछले साल के मुकाबले इस साल 10 से 15 फीसदी की वृद्धि हुई है। पहले दशहरे से ही बिक्री शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार ग्राहकों का आना थोड़ी देरी से शुरू हुआ, पर अब बाजार गुलजार हो गए हैं। दुकानदार शिवनारायन ने बताया कि इस बार चांद और सितारों के आकार वाली लाइटों की मांग अधिक है। उन्होंने बताया कि जनता की मांग को पूरा करने के लिए हर छोटा बड़ा दुकानदार इस प्रकार का माल मंगवा रहा है। दुकानदार आफताब के मुताबिक इस बार 40 से शुरु होकर 2500 रुपये तक के बिजली के सजावट के सामान उपलब्ध हैं, जिसमें पेड़ पर लगी और लटकने वाली लाइटें मुख्य रूप से शामिल हैं, उनकी मांग पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाइटों की सभी वेरायटी लगभग दिल्ली से ही आती है। जिसमें रोप लाइटें, झालर, रंगीन बल्ब, वॉल लाइटें, स्ट्रिप लाइटें, स्टार लाइटें, एलईडी लाइटें, झूमर, सिंगल लाइट, घूमने वाला बल्ब आदि हैं जो लोगों को खूब भा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआर. जी. कर में घोटालों का खुलासा, मुख्यमंत्री को जूनियर डॉक्टरों ने सौंपे 137 पन्नों के दस्तावेज
    Next Article पुलिस ने दो जगह छापा मारकर लाखों की अवैध पटाखे बरामद किया
    shivam kumar

      Related Posts

      शरद पवार ने कहा- मैंने पीएमएलए संशोधनों का विरोध किया था

      May 18, 2025

      हैदराबाद को दहलाने की कोशिश नाकाम, दाे गिरफ्तार

      May 18, 2025

      आपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अशोक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर खान गिरफ्तार

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version