रांची। लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड प्रदेश कोर कमेटी की एक बैठक प्रदेश कार्यालय रांची में संपन्न हुई ! बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू , प्रधान महासचिव मो अजहर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू , प्रदेश महासचिव संजय स्नेही एवं प्रदेश मंत्री कुंज बिहारी साव उपस्थित रहे।
बैठक में विचारोपरांत विधानसभा प्रत्याशियों को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता को अवगत कराया गया। कोर कमेटी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
(9) राजमहल विधानसभा- नंदलाल साह
(10) चतरा विधानसभा- अशोक कुमार राम
(11) चाइबासा विधानसभा- सुभद्रा सिंकू
(12) बेरमो विधानसभा- मोहन लाल साव
उक्त मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि अभी तक कुल 12 उम्मीदवारों की घोषणाएं हो चुकी हैं। तीसरी सूची जारी करने के लिए कोर कमेटी की बैठक जल्द ही बुलायी जायेगी, जबकि आठ उम्मीदवारों की पहली सूची 29 सितंबर को ही जारी कर दी गयी थी।