रांची। आइएएस बनने के लिए 21 अफसरों के नाम यूपीएससी को भेज दिये गये हैं। इनमें शॉटलिस्टिंग के बाद छह अधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नत किया जायेगा। ये सभी अधिकारी गैर असैनिक सेवा से ( झाप्रसे सेवा को छोड़) हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग, योजना सेवा, सूचना सेवा, इंजीनियरिंग सेवा सहित अन्य सेवा के अधिकारी हैं। कार्मिक विभाग ने इन अधिकारियों के नाम का चयन किया, इससे पहले निगरानी स्वच्छता प्रमाण पत्र भी लिया गया। योग्य अधिकारियों के नामों की स्क्रूटनी के बाद नयी दिल्ली भेजा गया है।

आइएएस में प्रमोशन वर्ष 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध दिया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार यूपीएससी में इन अधिकारियों से साक्षात्कार लिया जायेगा। इंटरव्यू में मॉर्क्स के आधार पर आइएएस सेवा के लिए इनका चयन किया जायेगा। कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार चयन के बाद अधिसूचना जारी करेगा। सूत्रों के अनुसार दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। 1जनवरी से सभी अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिल जायेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version