Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नायब सैनी बने हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री
    देश

    नायब सैनी बने हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 17, 2024Updated:October 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राज्यपाल ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
    कैबिनेट में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार और राव नरबीर सिंह भी शामिल
    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लाडवा के विधायक नायब सैनी को 15वीं विधानसभा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल ने 11 कैबिनेट और दाे राज्यमंत्रियाें काे भी शपथ दिलाई।

    पंचकूला के दशहरा मैदान में गुरुवार काे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई कई राज्यों के मुख्यमंत्री और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    समाराेह में राज्यपाल दत्तात्रेय ने सबसे पहले नायब सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रोटोकॉल के अनुसार नंबर दो पर अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज ने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ग्रहण ली। इसके बाद तीसरे नंबर पर इसराना के विधायक कृष्ण लाल पंवार, चौथे नंबर पर बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल ने पांचवें नंबर पर पानीपत ग्रामीण के विधायक महीपाल ढांडा, छठे नंबर पर फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल, सातवें नंबर पर गोहाना के विधायक डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, आठवें नंबर पर रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, नौवें नंबर पर बरवाला के विधायक रणबीर गंगवा, दसवें नंबर पर नरवाना विधानसभा हलके से विधायक कृष्ण कुमार बेदी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद 11वें नंबर पर तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी, 12वें नंबर पर अटेली से विधायक एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव, 13वें नंबर पर तिगांव हलके से विधायक राजेश नागर को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा 14वें नंबर पर पलवल के विधायक गौरव गौतम को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के पद पर शपथ दिलाई गई।

    समाराेह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुषकर धामी, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, रामदास अठावले, मनोहर लाल, नितिन गडकरी, अश्वनी वैष्णव, कृष्ण पाल, राव इंद्रजीत समेत कई लोकसभा, राज्यसभा के सांसद मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह की खास बात यह रही कि खिलाड़ी, किसान, उद्योगपति, कर्मचारी, मजदूर, ड्रोन दीदी आदि के लिए अलग-अलग ब्लाक बनाए गए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई एयरपोर्ट पर तीन तस्कर गिरफ्तार, 92.13 लाख रुपये का सोना बरामद
    Next Article बहराइच हिंसा में 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो को लगी गोली
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version