Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपालः बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत ने भेजी राहत सामग्री की पहली खेप
    दुनिया

    नेपालः बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत ने भेजी राहत सामग्री की पहली खेप

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में आई बाढ़ से पीड़ित जनता के लिए भारत की तरफ से राहत सामग्री भेजने का काम शुरू हो गया है। राहत सामग्री की पहली खेप भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से नेपालगंज हवाईअड्डा पर पहुंचाई गई।

    काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास के प्रतिनिधि की उपस्थिति में राहत सामग्रियों की पहली खेप नेपाल सरकार तक पहुंचा दी गई है। सोमवार को आई राहत सामग्री को भारतीय दूतावास के द्वितीय सचिव नारायण सिंह ने नेपालगंज हवाईअड्डा पर बांके जिला के प्रमुख जिलाधिकारी खगेन्द्र प्रसाद रिजाल को सौंपा है।

    भारतीय दूतावास की तरफ से बताया गया है कि करीब 2 करोड़ रुपये की 4.20 टन सामग्री नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दी गयी है। दूतावास की तरफ से जारी बयान के मुताबिक राहत सामग्री में टेंट, ट्रिपोलिन से लेकर स्लीपिंग बैग और अत्यावश्यक औषधियां दी गई है। बाढ़ के कारण सबसे अधिक समस्या पीने के पानी की होती है जिसके लिए भारत सरकार की तरफ से बड़ी मात्रा में क्लोरिन टैबलेट, पानी की बोतलें दी गई है।

    दूतावास की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राहत सामग्रियों की दूसरी खेप मंगलवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। बांके जिला के प्रमुख जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सामग्रियां आने के बाद इसे एक साथ काठमांडू भेजा जाएगा। काठमांडू हवाईअड्डे पर इस समय विमानों के अत्यधिक संचालन के कारण एयर ट्रैफिक की समस्या हो रही है, जिस कारण से भारत से भेजे गई राहत सामग्री को नेपालगंज भेजा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने वायुसेना दिवस की बधाई दी
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला

      May 18, 2025

      चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स

      May 18, 2025

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version