आधुनिक फिल्म संगीत के जनक माने जाने वाले संगीतकार राय चंद बोराल का जन्म 19 अक्टूबर 1903 को कलकत्ता (कोलकाता) में हुआ। उन्होंने फिल्म संगीत में ऐसे मानक स्थापित किए, जिसे हिंदी फिल्म संगीत के शुरुआती 20-30 वर्षों तक अपनाया गया। उन्होंने पार्श्वगायन तकनीक की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने उत्तर भारत की गायन की गजल शैली का 19वीं सदी की बंगाली धुनों में तार वाद्य माध्यम से संयोजन किया। कुन्दनलाल सहगल जैसे सुप्रसिद्ध व्यक्तित्व को सिनेमा से जोड़ने का काम भी उन्होंने किया। 1935 में उन्होंने पहली बार हिंदी फीचर फिल्म धूप-छांव (1935) में पार्श्व गायन की शुरुआत की। 1978 में उन्हें भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला। उसी वर्ष उन्हें रचनात्मक और प्रायोगिक संगीत श्रेणी में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिला। 1981 में 78 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1889- नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।

1924- अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।

1933- जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।

1950- मदर टेरेसा ने कलकत्ता में मिशनरी ऑफ़ चैरिटीज की स्थापना की।

1952- श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक आंध्र राज्य के लिये आमरण अनशन शुरू किया।

1970- भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।

1983- भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डॉक्टर एस.चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो.विलियम्स फ़ाउलर के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार।

1994- जेनेवा में उत्तरी कोरिया और अमेरिका ने कोरिया प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2004- अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला।

2005- ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के खिलाफ बगदाद में सुनवाई शुरू।

2007- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की।

2008- आटोमोबाइल बाजार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया।

2012- लेबनान की राजधानी बेरुत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत,110 घायल।

जन्म

1870- मातंगिनी हजारा- सुप्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।

1887- सारंगधर दास- स्वतंत्रता सेनानी थे।

1888- वेंकटरामा रामलिंगम पिल्लई- भारतीय साहित्यकार थे जो तमिलनाडु से थे।

1888- गोविन्दराम सेकसरिया- स्वतंत्रता पूर्व भारत के सबसे सफल व्यवसायियों में से एक थे।

1903- आर.सी. बोराल- हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।

1910- सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर- खगोल भौतिक शास्त्री।

1911- मजाज़- प्रसिद्ध शायर।

1920- पाण्डुरंग शास्त्री अठावले- प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक।

1923- भोलाशंकर व्यास- काशी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1929- निर्मला देशपांडे- गांधीवादी विचारधारा की सामाजिक कार्यकर्ता।

1961- सनी देओल- हिन्दी फिल्म अभिनेता।

2002- दिव्यांश सिंह पंवार- भारतीय निशानेबाज।

2000- नीतू घंघास- भारत की युवा मुक्केबाज।

निधन

1971-रामअवध द्विवेदी- प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।

1995-कुमारी नाज़- हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री थीं।

2005-जॉन बोस्को जसोकी- भारतीय राजनीतिज्ञ थे।

2011- कक्कानादन- भारतीय लेखक,उपन्यासकार व कथाकार थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version