Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 29 अक्टूबरः दिल्ली में धनतेरस को आतंकवादियों ने किया खूनखराबा
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 29 अक्टूबरः दिल्ली में धनतेरस को आतंकवादियों ने किया खूनखराबा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भयावह आतंकी घटना के लिए याद की जाती है। 29 अक्टूबर, 2005 को धनतेरस थी। इस तारीख को दिल्ली तीन जगह बम धमाके हुए। सरोजनी नगर, पहाड़गंज और गोविंदपुरी के व्यस्त बाजारों में हुए इन धमाकों में 62 लोगों की मौत हुई थी और 200 से ज्यादा घायल हुए थे। पहला धमाका शाम करीब 5:30 बजे भारी भीड़ वाले इलाके पहाड़गंज में हुआ। ठीक आधे घंटे बाद व्यस्ततम बाजार सरोजनी नगर में दूसरा बम धमाका हुआ। यह धमाके बस, कार और बाइक में हुए। इन धमाकों के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ माना गया। कोर्ट ने तारिक अहमद डार, मोहम्मद हुसैन फाजिली और मोहम्मद रफीक शाह पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, आपराधिक साजिश रचने, हत्या, हत्या के प्रयास और हथियार जुटाने के आरोप तय किए थे।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1709ः इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।

    1794ः फ्रांस की सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।

    1851ः बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।

    1859ः स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    1864ः यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।

    1913ः मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ़। हजारों लोग की मौत।

    1920ः पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयास से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना।

    1924ः ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार।

    1942ः नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।

    1945ः विश्व में पहला बॉल प्वाइंट पेन बाजार में आया।

    1947ः बेल्जियम, लक्जमबर्ग और नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।

    1958ः अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

    1990ः अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गए।

    1994ः न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।

    1995ः जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रांत की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।

    1997ः पाकिस्तान नेअंतरराष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि की।

    2000ः आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफर रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे।

    2001ः पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास कस्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पंपों पर कब्जा किया।

    2004ः त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।

    2005ः’आयल फॉर फडड प्रोग्राम’ विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गई।

    2005ः दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों में सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत।

    2008ःअसम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।

    2012ः अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत।

    2012ः ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में हिंदी और अन्य प्रमुख एशियाई भाषाएं पढ़ाई जाएंगी। भारत और अन्य एशियाई देशों से संबंध मजबूत बनाने के लिए यह रणनीति तय की गई है।

    2012ः शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इंग्लैंड के मौजूदा चैंपियन और स्थानीय प्रबल दावेदार माइक रसेल को हराकर सातवां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप ख़िताब अपने नाम किया।

    2015ः चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।

    जन्म

    1964ः भाजपा नेता देवुसिंह चौहान।

    1985ः भारतीय बॉक्सर विजेन्द्र कुमार सिंह।

    निधन

    1978ः भारतीय रोग विज्ञानी वीआर खानोलकर।

    1988ः समाज सुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी कमलादेवी चट्टोपाध्याय।

    2020ः छऊ नृत्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले नर्तक श्यामा चरण पति।

    2020ः गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवडोदरा में सी-295 का कारखाना नए भारत की नई कार्य संस्कृति को दर्शाता है : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article नेपाल ने भारत को सैफ महिला चैंपियनशिप 2024 से किया बाहर 
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version