रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को मांडर विधानसभा सीट पर आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव ने नामांकन किया। नामांकन के बाद शिव उरांव ने कहा कि मांडर की जनता इसबार बाप बेटी को विदाई देने का मन बना लिया है। मांडर किसी की जागीर नहीं है कि उसके ही खानदान के लोग राज करे। लोकतंत्र में जनता मालिक है। और जनता ने तय कर लिया है, इसबार मांडर से मांडर का बेटा राज्य के सबसे बड़े पंचायत में चुन कर जायेगा। इस दौरान शिव उरांव के साथ काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे। वहीं मांडर विधानसभा से पूर्व डीडीसी डॉ परमेश्वर भगत ने भी नामांकन किया है। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि मांडर में इसबार शिक्षा और रोजगार पर मतदान होगा। क्षेत्र की दुर्दशा को देखकर एक विकल्प के रूप में जनता के बीच आये है। आगे जनता जनार्दन मालिक है। मांडर विधानसभा से अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन किया इसमें सुखमणि तिग्गा, कांता खलखो, रेखा देवी, राम लखन महली, विनोदित तिग्गा और ज्योति उरांव का नाम शामिल है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

