Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड की जनता का 176000 करोड़ रोकने वाली भाजपा को जनता सिखाएगी सबक : गुलाम अहमद मीर
    झारखंड

    झारखंड की जनता का 176000 करोड़ रोकने वाली भाजपा को जनता सिखाएगी सबक : गुलाम अहमद मीर

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    module:1facing:0; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (-1.0, -1.0); ?modeInfo: ; ?sceneMode: Night; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (200, -1); ?aec_lux: 0.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~15: 0.0; ?module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (200, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इडी से डराना चाहती है भाजपा, लेकिन हो जाएगा टांय टांय फिस
    रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी ने मंगलवार को अपना नामांकन दूसरे सेट में किया है। नामांकन रैली में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस के कद्दावर नेता गुलाम अहमद मीर शामिल हुए।

    इस दौरान उन्होंने सीधे भाजपा पर हमला का किया और कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड की जनता का 176000 करोड़ रूपया अपने पास रोक कर रखा है। उनको इसका पूरा खामियाजा चुकाना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के बावजूद जनता को उसका पैसा नहीं मिला।

    उन्होंने आजसू और भाजपा गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें जनता का मिजाज समझ में आ गया है। सुदेश महतो अनाप-शनाप बक रहे हैं, लेकिन झारखंड की जनता ने पूरे बहुमत से एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

    इडी की दबिश हो जाएगी टांय-टांय फिस
    झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जिस राज्य में चुनाव होता है वहां सेंट्रल गवर्नमेंट इडी की दबिश बढ़ा देती है। लगातार छापेमारी होती है। झारखंड में भी ऐसी ही कार्रवाई हो रही है। लेकिन जब मामला कोर्ट में जाता है तो सब टांय टांय फिस हो जाता है। इनका भविष्य भी यही होने वाला है। पूरे 5 साल तक झारखंड सरकार को उथल-पुथल करने का प्रयास भाजपा ने किया है। लेकिन यहां का गठबंधन इतना मजबूत था कि वह कुछ बिगाड़ नहीं सके। भाजपा ने झारखंड के जनता के साथ छल किया है। यही वजह है की जेएमएम और कांग्रेस सरकार पर जनता को पूरा भरोसा है।

    हिमंता ओल्ड कांग्रेसी हैं, सफाई से नहीं चलेगा काम
    भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी हिमंता विश्वा शर्मा पर भी गुलाम अहमद मीर ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि हिमंता अंदर से कांग्रेसी हैं। वह जिंदगी भर सफाई देंगे तो भी नहीं कम पड़ेगा। झारखंड में हिमंता कुछ भी बोले, जनता सुनने वाली नहीं है।

    कांग्रेस की गारंटी पर जनता को है भरोसा
    गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड के विकास का जिम्मा झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने अपने हाथों में लिया है। कई मुद्दों पर काम हुआ है और कुछ मुद्दे जो बाकी रह गए हैं, उन पर आगे काम करना बाकी है। युवाओं और महिलाओं के साथ न्याय हो रहा है। कई विकास की योजनाएं यहां चल रही है। मईंया सम्मान योजना, किसानों के 2 लाख तक के ऋण को माफ करना, युवाओं को रोजगार देना हमारे प्राथमिकता है। जल्द ही हमारी गारंटी जनता के बीच होगी, जिस पर सबको पूरा भरोसा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त : प्रतुल शाहदेव
    Next Article मारुति सुजुकी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 18 फीसदी घटकर 3,102 करोड़ रुपये
    shivam kumar

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version