Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजस्थानः तेज रफ्तार बस ने टेम्पो में मारी टक्कर, 8 बच्चों सहित 12 की मौत
    देश

    राजस्थानः तेज रफ्तार बस ने टेम्पो में मारी टक्कर, 8 बच्चों सहित 12 की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धौलपुर। धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 बी पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बस ने टेम्पो में टक्कर मार दी जिससे 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में टेम्पो चालक घायल है, उसे धौलपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस के अनुसार बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी, गुमट के रहने वाले करीब 15 लोग सरमथुरा इलाके के बरौली में शादी समारोह में गए थे। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे। देर रात सभी टेम्पो में सवार होकर बाड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 बी पर सुन्नीपुर गांव के पास धौलपुर से जयपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। पुलिस ने टेम्पो सवार घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

    मृतकों में आठ बच्चे और तीन महिलाएं
    बाड़ी कोतवाली थाना अधिकारी शिवलहरी मीणा ने बताया कि गुमट निवासी इरफान ऊर्फ बंटी (38) का टेम्पो था जो बहन के घर भात भरने के बाद परिवार समेत अपने घर लौट रहा था। सुन्नीपुर के पास बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिला और आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

    मृतकों की शिनाख्त इरफान उर्फ बंटी (38), उसकी पत्नी जूली (34), बेटी आसमा (14), बेटा सलमान (8), साकिर (6), इरफान का भतीजा बेटा सानिफ (9), अजान (5), जरीना (35), उनकी बेटियां आसियाना (10), सूफी (7), परवीन (32), बेटा दानिश (10) के रूप में हुई है। वहीं साजिद (10) को घायल हालत में धौलपुर से जयपुर रेफर किया गया है।

    बाड़ी अस्पताल के पीएमओ डॉ. हरिकिशन मंगल ने बताया कि रात करीब 12 बजे घायलों को बाड़ी अस्पताल लाया गया। मेडिकल टीम ने सभी को तुरंत इलाज देने की कोशिश की। 14 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 10 की मौत हो चुकी थी। 4 घायलों को गंभीर हालत में धौलपुर रेफर कर किया था, लेकिन 2 लोगों की रास्ते में मौत हो गई। दो घायलों का धौलपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउद्योगपति मुकेश अंबानी ने केदारनाथ व बद्रीविशाल के किए दर्शन
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी आज बनारस से करेंगे रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण
    shivam kumar

      Related Posts

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025

      न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version