Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मुंबई में आज शाम राजकीय सम्मान के साथ होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार
    देश

    मुंबई में आज शाम राजकीय सम्मान के साथ होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। देश के शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार आज शाम यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने आज राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा करते सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं।

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वरिष्ठ उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन से देश खासकर महाराष्ट्र ने कोहिनूर हीरा खो दिया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राज्य में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा और सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

    टाटा समूह के अनुसार, रतन टाटा के पार्थिव शरीर को आज सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दक्षिण मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। यहां हर क्षेत्र के लोग पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। समूह ने लोगों से गेट नंबर तीन से एनसीपीए लॉन में प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए गेट नंबर का उपयोग करने का अनुरोध किया है। एनसीपीए परिसर में पार्किंग की जगह उपलब्ध नहीं होगी। समूह ने कहा कि शाम चार बजे पार्थिव शरीर वर्ली श्मशान घाट, डॉ. ई मोसेस रोड, वर्ली के प्रार्थना कक्ष में अंतिम संस्कार के लिए रवाना होगा। उनके परिवार ने रतन टाटा के निधन के बाद मिले प्यार और सहानुभूति के लिए आभार व्यक्त किया है।

    टाटा समूह ने कहा कि “हम, उनके भाई, बहनें और परिवार, उन लोगों की सांत्वना को बड़े स्नेह से स्वीकार करते हैं जिन्होंने उनकी प्रशंसा की। हालांकि वह अब हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की उनकी विरासत भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। ”

    मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि रतनजी टाटा में नैतिकता और उद्यमिता का अद्वितीय और आदर्श संयोजन था। वो जीवित किंवदंती थे। उन्होंने लगभग 150 वर्षों की उत्कृष्टता और अखंडता की परंपरा के साथ टाटा समूह का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। समूह को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। शिंदे ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    उल्लेखनीय है कि 1991 में रतन टाटा समूह के अध्यक्ष बने। उन्होंने टेल्को और बाद में टाटा मोटर्स को एक अग्रणी कार निर्माण कंपनी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज टीसीएस को एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी बनाया। इसके अलावा उन्होंने टाटा केमिकल्स, टाटा टी, टाटा स्टील जैसी कई कंपनियों को सफल बनाया। 2012 में वह टाटा समूह के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त हुए। हालांकि, इसके बाद भी वह विभिन्न उद्योगों का मार्गदर्शन कर रहे थे। 2008 के मुंबई हमले के बाद रतन टाटा की दृढ़ता सभी को हमेशा याद रहेगी। उनके फैसले, साहसी रवैया और सामाजिक प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरतन टाटा का नाम भारत रत्न के लिए प्रस्तावित, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
    Next Article भारत सभी परिस्थितियों में अच्छी बल्लेबाजी करता है : तस्कीन अहमद
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version