Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विजयादशमी में रांची के 8 जगहों पर होगा रावण दहन
    Top Story

    विजयादशमी में रांची के 8 जगहों पर होगा रावण दहन

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विजयादशमी शनिवार को है। इस दिन राजधानी में आठ जगहों पर रावण दहन किया जायेगा। मोरहाबादी मैदान, अरगोड़ा, हुंडरू मैदान, नामकुम के सिदरौल, टाटीसिलवे मैदान, शालीमार मैदान एचइसी, झखड़ाटांड़ व महादेव टंगरा में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। पंजाबी-हिंदू बिरादरी मोरहाबादी मैदान में रावण दहन का आयोजन करेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। अध्यक्ष सुधीर उग्गल ने कहा कि बारिश को देखते हुए रावण सहित अन्य पुतले को शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान ले जाया जायेगा।

    रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फीट तो कुंभकर्ण की 65 फीट
    तीनों पुतलों को वहां खड़ा कर साज-सजावट की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फीट, कुंभकर्ण के 65 व मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 60 फीट होगी। वहीं रावण के 10 सिर भी लगाये जायेंगे। यहां शाम चार बजे से कार्यक्रम शुरू हो जायेगा। इस बार उत्तर प्रदेश के कलाकारों की ओर से जीवंत झांकी भी निकाली जायेगी।

    मुंबई व कोलकाता की टीम द्वारा होगी आकाशीय आतिशबाजी
    इसके अलावा पायरो फायर वर्क्स मुंबई व कोलकाता की टीम द्वारा आकाशीय आतिशबाजी की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने में राजेश मेहरा, कुणाल आजमानी सहित अन्य लगे हुए हैं।

    हुंडरू मैदान में 65 फीट का पुतला जलेगा
    रावण दहन समिति हुंडरू की ओर से हुंडरू मैदान में शाम साढ़े पांच बजे से रावण दहन किया जायेगा। यहां रावण का पुतला 65, कुंभकर्ण का 60 व मेघनाथ का 55 फीट ऊंचा पुतला रहेगा। मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक विनय सिन्हा दीपू सहित अन्य उपस्थित रहेंगे। अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि यहां पुतला के अलावा आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र होगा। आयोजन को सफल बनाने में मदन गोप, महावीर साहू, लक्ष्मण साहू, अजय कुमार साहू, जितेंद्र नायक, कुलदीप साहू, दीपक साहू आदि लगे हैं। पुतला का निर्माण कमल कुमार व उनके पुत्र शुभम मंडल ने किया है।

    अरगोड़ा मैदान में रावण के सिर पर दिखेगा चक्र
    श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा की ओर से अरगोड़ा मैदान में शनिवार को रावण का पुतला दहन किया जायेगा़ समिति की ओर से बताया गया कि शाम चार बजे से पुतला दहन किया जायेगा। बारिश के बावजूद समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। अध्यक्ष पंकज साहू ने बताया कि इस बार रावण 55 फीट, कुंभकरण 50 व मेघनाथ 45 फीट का होगा। रावण के सिर के ऊपर चक्र होगा। इन पुतलों में थर्मोकोल की ज्वेलरी पहनायी गयी है। यहां लंका दहन भी होगा। पुरुलिया और बक्सर की आतिशबाजी दो घंटे तक चलेगी। जो रिमोट के माध्यम से होगी। मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे।

    शालीमार बाजार में आतिशबाजी की जायेगी
    विजयादशमी रावण दहन समारोह समिति की ओर से एचइसी शालीमार बाजार में रावण दहन का आयोजन किया गया है। इस वर्ष रावण का पुतला 55 फीट और कुंभकरण का पुतला 50 फीट का है। पुतला निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष संजीत यादव ने बताया कि रावण दहन से पूर्व झांकी निकाली जायेगी और आतिशबाजी की जायेगी। इसके मुख्य संरक्षक आलोक दुबे, संरक्षक रंजन यादव, परमेश्वर सिंह, संजय सिंह, उमेश यादव, प्रकाश खंडेलवाल, अध्यक्ष संजीत यादव, उपाध्यक्ष काजल भट्टाचार्य, कमलेश प्रसाद, महासचिव अभिषेक साहू, कोषाध्यक्ष रवि शंकर, सचिव जीतेंद्र सिंह, राजेश यादव, अमित राय व राहुल तिवारी हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्य मंटू यादव, लक्की यादव, राहुल कुमार, रंजन तिवारी, राम बाबू, शंकर राम सहित अन्य हैं।

    सिदरौल व टाटीसिलवे में जलेगा 60 फीट का रावण
    श्री श्री दुर्गा पूजा व रावण दहन समिति सिदरौल जोड़ा मंदिर द्वारा बाजार मैदान व दशहरा आयोजन समिति टाटीसिलवे द्वारा इइएफ मैदान में विजयादशमी को 60 फीट का रावण व 55 फीट के मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया जायेगा। सिदरौल जोड़ा मंदिर समिति के अध्यक्ष बालकेश्वर सिंह ने बताया कि बंगाल के कारीगर पुतला निर्माण कर रहे हैं। यहां आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड ने खोया अपना सबसे बड़ा दोस्त
    Next Article इतिहास के पन्नों में 12 अक्टूबरः शरीफ का तख्तापलट कर मुशर्रफ ने खुद संभाल ली थी देश की कमान
    shivam kumar

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version