Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में चक्रवाती तूफान मोंथा पड़ा कमजोर, दो से मौसम होगा पूरा साफ
    Jharkhand Top News

    झारखंड में चक्रवाती तूफान मोंथा पड़ा कमजोर, दो से मौसम होगा पूरा साफ

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर पड़ गया है। इससे झारखंड के विभिन्न जिलों में हो रही बारिश रुक गई है। हालांकि शनिवार को मौसम कुछ साफ हुआ है। लेकिन बादल छाए हुए है। रविवार से मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग में शनिवार को दी।

    वहीं रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को धूप-छांव की लुकाछुपी जारी रही। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश धनबाद में 119.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राज्य के विभिन्न इलाकों में भी बारिश रिकार्ड की गई जिसमें पुटकी में 90.8 मिलीमीटर, बरकट्ठा 86, पालगंज 50, कोनर डीवीसी 48.2, पपकुनी 48.2, पांकी 41 मिमी, तोपचांची 39.8, गढ़वा 38.6, नामकुम 34 मिमी, नंदादीह 33.4, बड़कागांव 33, डुमरी 32.4, मरकच्चो 30 और डाल्टनगंज में 27 .8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

    उल्लेखनीय है कि चक्रवार्ती तूफान मोंथा के चलते झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम खराब रहा। इस दौरान अधिकांश जिलों में बारिश होती रही और तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। इससे ठंड में वृद्धि हो गई है।

    वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 33.5 और सबसे कम तापमान लातेहार में 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री, जमशेदपुर में 30.7 डिग्री, डाल्टनगंज में 30.8, बोकारो में 29.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजदयू विधि प्रकोष्ठ का दावा – पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार
    Next Article मुख्यमंत्री ने वीडियाे पाेस्ट कर जनता से की वाेट अपील, कहा-एनडीए ही कर सकता है बिहार का विकास
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकुड़ में पत्थर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या: पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका!

      November 1, 2025

      मुख्यमंत्री ने वीडियाे पाेस्ट कर जनता से की वाेट अपील, कहा-एनडीए ही कर सकता है बिहार का विकास

      November 1, 2025

      सिविल सर्जन करें ब्लड सेंटर्स की जांच, भेंजे रिपोर्ट : सचिव

      October 31, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को पटना में करेंगे रोड शो, 6 नवंबर को भागलपुर और अररिया में जनसभा
      • पाकुड़ में पत्थर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या: पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका!
      • नेपाल के स्टार्ट अप उद्यमियों को भारत से मिलेगा सहयोग
      • नेपाल में भारी हिमपात के बीच पांच दिनों से फंसे 11 विदेशी पर्यटकों को 9 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया गया
      • नाइजीरिया में खतरे में है ईसाई धर्म- ट्रंप का बड़ा दावा, विशेष निगरानी का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version