Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आरजी कर कांड : सीबीआइ ने चार्जशीट में विस्तार से बताया कब-कब क्या-क्या हुआ
    राज्य

    आरजी कर कांड : सीबीआइ ने चार्जशीट में विस्तार से बताया कब-कब क्या-क्या हुआ

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता।आर.जी .कर मेडिकल कॉलेज की एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने मंगलवार को सियालदह कोर्ट में पहली चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के अनुसार, इस गंभीर अपराध का मुख्य आरोपित केवल एक व्यक्ति सिविक वॉलिंटियर संजय राय है। चार्जशिट में केंद्रीय एजेंसी ने एक-एक पल का अपडेट दिया है कि कब-कब क्या-क्या कैसे हुआ है। इसकी प्रति जो “हिन्दुस्थान समाचार” के पास है, उसके मुताबिक इस मामले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन सीबीआइ का दावा है कि इन तीनों में से एक ही मुख्य आरोपित है।

    सीबीआइ ने अपनी चार्जशीट में बताया कि घटना नौ अगस्त को सुबह 4:03 से 4:31 के बीच हुई। इस दौरान मुख्य आरोपित, जिसे पहले ही कोलकाता पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, ने सेमिनार रूम में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। यह आरोपित कोलकाता पुलिस द्वारा घटना के 12 घंटे के भीतर पकड़ा गया था और उसकी पहचान सिविक वॉलेंटियर के रूप में की गई है।

    कोलकाता पुलिस ने भी अपने शुरुआती जांच में बताया था कि घटना सुबह 4:00 से 4:30 के बीच हुई। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर आरोपित के मूवमेंट का पता लगाया था, जिसके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया। बाद में अदालत के निर्देश पर आरोपित को सीबीआइ के हवाले कर दिया गया।

    सीबीआइ की चार्जशीट में बताया गया है कि आरोपित के मूवमेंट की पुष्टि ट्रैफिक पुलिस और लालबाजार के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज से हुई। फुटेज में देखा गया कि आरोपित रात 3:34 बजे बिल्डिंग के अंदर दाखिल हुआ। उस समय उसने टी-शर्ट और जीन्स पहनी थी, और उसके बाएं हाथ में हेलमेट और गले में हेडफोन था। बिल्डिंग में प्रवेश करने के कुछ मिनट बाद, वह वहां से बाहर चला गया और आधे घंटे बाद फिर से सेमिनार रूम में दाखिल हुआ। फुटेज में उसे सुबह 4:31 बजे सेमिनार रूम से निकलते हुए देखा गया। सीबीआइ ने चार्जशीट में कहा है कि जब आरोपित बाहर निकला, तब उसके गले में हेडफोन नहीं था। इसी हेडफोन को बाद में कोलकाता पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया था, और इसी सबूत के आधार पर पुलिस ने सिविक वॉलेंटियर को गिरफ्तार किया था।

    इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक मुख्य आरोपित है, जबकि बाकी दो आरोपित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाने के पूर्व थानेदार अभिजीत मंडल हैं। हालांकि सीबीआइ ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि इन दोनों का सीधे तौर पर दुष्कर्म और हत्या से कोई संबंध नहीं है, बल्कि इन्हें सबूतों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, दवाई, यंत्र और कागजात जलकर राख
    Next Article शराब पीने का विरोध करने पर युवक की पीट-पीट कर हत्या, तृणमूल नेता गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

      August 1, 2025

      हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से दो नेशनल हाईवे समेत 283 सड़कें बंद, लाहौल स्पीति में फ्लैश फ्लड

      August 1, 2025

      रांची में जटिल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, सैमफोर्ड अस्पताल में हुआ नया कीर्तिमान

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version