रांची। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के भाई रोशन लाल चौधरी ने भाजपा का दामन थाम लिया। हिमंता बिस्वा सरमा ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि बड़कागांव सीट के प्रत्याशी होंगे रोशन लाल चौधरी। भाजपा में शामिल होने के बाद रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आजसू पार्टी और भाजपा एक ही परिवार के अंग है। भाजपा निश्चित रूप से बड़कागांव सीट जीतेगी।