Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आर. जी. कर में घोटालों का खुलासा, मुख्यमंत्री को जूनियर डॉक्टरों ने सौंपे 137 पन्नों के दस्तावेज
    राज्य

    आर. जी. कर में घोटालों का खुलासा, मुख्यमंत्री को जूनियर डॉक्टरों ने सौंपे 137 पन्नों के दस्तावेज

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आर.जी. कर अस्पताल में भ्रष्टाचार के बड़े आरोप सामने आए हैं। जूनियर डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 137 पृष्ठों के दस्तावेज सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टरों का दावा है कि आर.जी. कर अस्पताल में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हो रही हैं, जिन पर राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

    इन दस्तावेजों में बताया गया है कि कैसे अस्पताल में एक लाख 75 हजार रुपये की कीमत वाली मशीन को चार लाख 30 हजार रुपये में खरीदा गया। यह भी आरोप है कि कोविड-19 महामारी के दौरान भ्रष्टाचार के मामले और बढ़ गए थे। अस्पताल के अंदर टेंडरों में गड़बड़ी, उपकरणों की खरीद और पार्किंग जैसी सेवाओं में भी बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी की गई।

    अस्पताल के कुछ मामलों में मृत शरीरों को लेकर भी व्यापारिक गतिविधियां चलने की बात सामने आई है। प्रकरण से जुड़े आरोपों की जांच पहले से ही सीबीआई द्वारा की जा रही है, और पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार भी किया गया है।

    जूनियर डॉक्टरों ने दावा किया कि इन भ्रष्टाचार की घटनाओं के बारे में स्वास्थ्य विभाग पहले से ही जानकारी में था, फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इस संबंध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सभी दस्तावेज सौंपे गए हैं।

    यह पूरा मामला अगस्त 2024 में अस्पताल की एक महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद सामने आया था, जिसमें डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के आरोप लगे थे। इस घटना के बाद ही आर.जी. कर अस्पताल में गहराते भ्रष्टाचार के मामले प्रकाश में आए और अब इस पर व्यापक कार्रवाई की मांग उठ रही है।

    अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, और अब वे मुख्यमंत्री से उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचिकित्सक पर लगा दुर्व्यवहार का आरोप, स्थानांतरित की मांग
    Next Article दीपावली की रात जगमग होगा कानपुर, गुलजार हुए बिजली बाजार
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version