Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»(मिड डे मार्केट) इजराइल-ईरान तनाव के कारण शेयर बाजार ढेर, निवेशकों के 5.62 लाख करोड़ डूबे
    बिजनेस

    (मिड डे मार्केट) इजराइल-ईरान तनाव के कारण शेयर बाजार ढेर, निवेशकों के 5.62 लाख करोड़ डूबे

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ईरान और इजराइल के बीच जंग तेज होने की आशंका के कारण घरेलू शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव बन गया है। शुरुआती कारोबार में ही इस दबाव की वजह से निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.62 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई है। बिकवाली का दबाव इतना जोर है कि बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट लगातार बढ़ती जा रही है।

    हालांकि लिवालों ने आज का कारोबार शुरू होने के बाद बीच-बीच में कई बार खरीदारी का जोर बनाने की कोशिश भी की, लेकिन निगेटिव सेंटीमेंट्स के कारण बाजार में लगातार दबाव बना हुआ है। आज दिन के पहले सत्र का कारोबार खत्म होने पर दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 1,301.03 अंक यानी 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,965.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 398.35 अंक यानी 1.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,398.55 अंक के स्तर तक गिर गया था।

    बाजार पर बने इस दबाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज का कारोबार शुरू होते ही शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घट कर 469.24 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को इन कंपनियों का मार्केट कैप 474.86 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों की संपत्ति एक झटके में 5.62 लाख करोड़ रुपये घट गई।

    दिन के पहले सत्र के कारोबार में शेयर बाजार पर लगातार दबाव बना रहा। दोपहर 12 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 2,456 कंपनी के शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी, जिनमें से 616 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,840 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ तीन शेयर मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आ रहे थे, जबकि 27 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से सिर्फ 6 शेयर फायदे में थे, जबकि 44 शेयर नुकसान का सामना करके गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड कांग्रेस को भारी पड़ गया प्रदेश प्रभारी का गैर-जरूरी बयान
    Next Article ड्रग रैकेट पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- मुहब्बत की दुकान में अब नशे का सामान भी रखा जाने लगा है
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव

      May 19, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

      May 19, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version