Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आधी आबादी का हौसला ही मुख्यमंत्री की असली पूंजी है : कल्पना सोरेन
    Top Story

    आधी आबादी का हौसला ही मुख्यमंत्री की असली पूंजी है : कल्पना सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहा, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है राज्य सरकार
    आपके हेमंत भाई, हेमंत दादा, बेटा मजबूत कर रहे हैं आधी आबादी का हाथ
    मंईयां सम्मान यात्रा के तहत लोहरदगा में आयोजित हुई आमसभा, मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त जारी
    88,748 लाभुकों के बीच 8,87,48000 रुपये हस्तांरित
    आजाद सिपाही संवाददाता
    लोहरदगा। मंईयां सम्मान यात्रा अंतर्गत मंगलवार को आमसभा का आयोजन समाहरणालय मैदान लोहरदगा में किया गया। आमसभा का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। आमसभा में मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत तीसरी किस्त की राशि मंत्री बेबी देवी और अतिथियों द्वारा रिमोट का बटन दबा कर लाभुकों के बैंक खाते में हस्तांतरित की गयी। इसमें कुल 88,478 (अट्ठासी हजार चार सौ अठहत्तर) लाभुकों के बीच कुल 8,87,48000 रु (आठ करोड़ सतासी लाख अड़तालीस हजार रुपये) की राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया।

    गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि राज्य की आधी आबादी का हाथ लोगों के सर्वप्रिय नेता आपके बेटा, आपके भाई, दादा और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मजबूत कर रहे हैं। मंईयां सम्मान योजना की प्रथम किस्त की राशि रक्षाबंधन के अवसर पर दी गयी। इसके बाद करम पूजा के अवसर पर दूसरी किस्त और अब नवरात्रि या दुर्गा पूजा के अवसर पर तीसरी किस्त की राशि दी जा रही है। आधी आबादी का हौसला ही मुख्यमंत्री की असली पूंजी है। एक महिला अपने परिवार को जोड़ने का काम करती है। परिवार को सभी सदस्यों के हितों का ख्याल रखती है, लेकिन अपने सपनों को साकार करने का समय उनके पास नहीं होता है। ऐसे में आपकी हेमंत सरकार आपके हितों का ख्याल रखते हुए आज तीसरी किस्त की राशि जारी कर रही है। मंत्री बेबी देवी के नेतृत्व में बेहतर कार्य हो रहा है। सरकार राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है। आज महिलाओं को शिक्षित किया जा रहा है। सरकार ने नियोजन नीति, पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने और सरना धर्म कोड लागू करने की दिशा में कार्य किया है। कार्यक्रम में अतिथियों को जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सिसई विधायक जिगा सुसारण होरो, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, ईचागढ़ विधायक सावित्री महतो, मांडर विधायक शिल्पी तिर्की, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी के साथ-साथ उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत समेत जिला के सभी पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या में लाभुकगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवायरल एफआइआर की हो न्यायिक जांच: सरयू राय
    Next Article हरियाणा ने देशभक्तों को बांटने की साजिश को फेल कर दिया: मोदी
    shivam kumar

      Related Posts

      कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं को बाधित करने का कर रही प्रयास : आदित्य साहू

      June 10, 2026

      झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नथवाणी का नामांकन मंजूर, होल्ड हटा; राजनैतिक घमासान के बीच अब मुकाबला हुआ त्रिकोणीय

      June 10, 2026

      झारखंड राज्यसभा चुनाव: नामांकन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, गेट पर रोके गए दिग्गज कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद

      June 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गूगल इंडिया के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा
      • नीति आयोग की बैठक गुरुवार को, केंद्र व राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने पर होगी चर्चा
      • कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं को बाधित करने का कर रही प्रयास : आदित्य साहू
      • झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नथवाणी का नामांकन मंजूर, होल्ड हटा; राजनैतिक घमासान के बीच अब मुकाबला हुआ त्रिकोणीय
      • झारखंड राज्यसभा चुनाव: नामांकन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, गेट पर रोके गए दिग्गज कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version