रांची। जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से एक व्हाट्सएप नंबर (8809692001) जारी किया गया है। इसके नोडल पदाधिकारी पुलिस मुख्यालय के पीजी शाखा के डीएसपी होंगे। डीएसपी को इस व्हाट्सएप नंबर पर जो भी जन शिकायतें प्राप्त होंगी, उसका एक अलग से पंजी बनाने और संबंधित जिला और इकाई को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है।